- विस्थापित कालोनी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर में कैराना-झिंझाना मार्ग स्थित दंगा विस्थापित कालोनी की आधा दर्जन महिलाओं ने कालोनी में स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की है।
शनिवार को तहसील पर पहुंची महिलाओं ने दंगा विस्थापित नाहिद कालोनी निवासी महिला खुशनुमा,
रुकसाना, शबनम, कुलसुम, नूरी व शमा आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में मांग पत्र दिया। पत्र में बताया कि कालोनी स्थित प्राइमरी स्कूल में करीब 3 साल पहले जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो अध्यापकों की नियुक्ति की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद एक अध्यापक का ट्रांसफर हो गया था। तब से केवल एक अध्यापक ही 150 बच्चों को पढ़ा रहा है। महिलाओं ने स्कूल में तीन अन्य अध्यापकों की नियुक्ति कराने की मांग की है

