जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के परिसर मे एमबीए और बीबीए पाठयक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमे शिक्षा, प्रशिक्षण व परामर्श क्षेत्र मे कार्य कर रही सुप्रसिद्ध कम्पनी द्वारा कैम्पस रिक्रूटमेंट किया गया। कम्पनी ने विभिन्न पदो के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया, जिसमे मुख्यतः मैनेजर कैरियर डवलपमेंट तथा बिजनेस डवलपमेंट एक्जीक्यूटिव पदो पर विद्यार्थियों का चयन हुआ।
चयन प्रक्रिया को कम्पनी की मानव संसाधन प्रबंधन श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा तीन चरणों मे विभाजित किया गया। प्रथम चरण मे एच.आर. मैनेजर श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा श्रीराम कॉलेज के सभागार में एक व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें उन्होने विद्यार्थियों को कम्पनी से सम्बंधित कार्य क्षेत्र तथा कम्पनी के प्रारम्भ से लेकर इस ऊँचाई तक पहुचने की सम्पूर्ण यात्रा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की। उन्होनें कम्पनी के कार्य क्षेत्र से सम्बन्धित भ्रान्तियों का भी वही पर निराकरण किया तथा उपलब्ध कैरियर के अवसरों, उपब्धियों तथा विकास के सम्पूर्ण विषय पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न आमंत्रित किये तथा प्रश्नकाल मे सभी प्रश्नों का संतुष्टि प्रद उत्तर प्रदान किया।
द्वितीय चरण समुह चर्चा का रहा। जिसमें 87 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, द्वितीय चरण के उपरांत 44 विद्यार्थियों को तृतीय चरण के लिए चयनित किया गया। अन्तिम चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा, जिसमे अंत मे बीबीए से 9 व एमबीए से 7 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसप्रकार से कुल 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

