Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 05 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– लखनऊ के लिवाना होटल में लगी भीषण आग। चार की मौत, 20 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में लिवाना होटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। जबकि हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

01 HOTEL


02– लखनऊ की घटना पर सीएम योगी ने जताया दुःख। सीएम ने बनाई जांच कमेटी, घायलों को देखने पहुंचे अस्पताल।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगजनी की घटना पर दुःख जताते हुए मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच का आदेश दिया है। सीएम योगी घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे और कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

01 LUCKNOW HOTEL


03– लखनऊ के लिवाना होटल के मालिकों की लापरवाही आई सामने। एलडीए पर भी गिरेगी गाज, नहीं था इमरजेंसी एग्जिट का इंतजाम।

बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में इमरजेंसी एग्जिट की कोई व्यस्था नहीं थी। इस कारण जनहानि अधिक होने सम्भवना है। आरोप है कि होटल एलडीए की अनुकम्पा पर चलाया जा रहा था। सीएम के सख्त रुख से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

03 HOTEL LIVANA


04– भाजपा ने शराब मामले का स्टिंग किया जारी। आम आदमी पार्टी को बताया कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी।

भाजपा की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया गया है कि उस व्यक्ति का स्टिंग सामने आया है जिसने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पैसै दिए। मनीष सिसोदिया ने शराब नीति से काफी पैसा कमाया है। भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने स्टिंग से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

04 DELHI MANISH


05– राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के पास हुआ बड़ा धमाका। दो राजनयिकों समेत 20 लोगों की हुई मौत।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका हुआ है। यह धमाका रूसी दूतावास के पास किया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक, हमले में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो रूसी राजनयिक भी शामिल हैं।

05 AFGANISTAN


06– आज से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री। विपक्ष को पढ़ाएंगे एकजुटता की पाठ।

नीतीश कुमार आज से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

06 NITISH KUMAR


07– झारखण्ड सीएम सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को मिला 48 विधायकों का समर्थन।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी पर मंडराते संकट के बीच आज राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्हें 48 विधायकों का समर्थन मिला, जो बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। मतदान के दौरान भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया।

07 JHARKHAND


08– ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में हुई बड़ी बगावत। महेंद्र राजभर समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, लगाए आरोप।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बगावत हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर कोई भी फैसला मुख्तार अंसारी से पूछ कर ही लेते हैं।

08 OP RAJBHAR


09– पकड़ा गया देश का सबसे बड़ा कार चोर। अब तक 5000 से ज्यादा कारें कर चुका है गायब।

दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस ने देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल पर 27 साल में 5000 कारें चुराने का आरोप है। कार चोरी के अलावा है। अनिल पर हत्या ,आर्म्स एक्ट और तस्करी के मामले दर्ज हैं।

09 CAR CHOR


10– चीन में 6.8 की तीव्रता का आया भूकंप, 7 लोगों की हुई मौत। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने दी जानकारी।

सोमवार को चीन के दक्षिणी पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंह काउंटी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने दी। भूकंप की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर है।

10 CHINA EARTHQUAKE


11– मध्य प्रदेश में ‘पोषण आहार’ में बड़ा घोटाला आया सामने। बाइक-ऑटो के नंबर पर बनाए गए ट्रकों के बिल।

मध्य प्रदेश के एकाउंटेंट जनरल की 36 पन्नों की एक गोपनीय रिपोर्ट ने महिला बाल विकास विभाग में बड़ा घोटाला उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार करोड़ों का कई किलो वज़नी पोषण आहार कागजों में ट्रक पर आया, लेकिन जांच में वो मोटरसाइकिल, ऑटो पर दिखाया गया है। साथ ही विभाग में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, पायी गयी है।

11 MP CM SHIRAJ


12– दिल्ली पहुंची बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना। एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत।

आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची, जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि शेख हसीना और पीएम मोदी के बीच आपसी सुरक्षा सहयोग, निवेश, व्यापार संबंध बढ़ाने आदि मसलों पर बातचीत होगी।

12 BANGLADESH PM


13– राहुल गांधी आज पहुंचे गुजरात, किए कई बड़े एलान। किसानों की कर्जमाफी, सस्ता एलपीजी और फ्री बिजली का किया वादा।

राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर हैं। राहुल गांधी साबरमती रिवरफ्रंट पर कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के किसानों को मुफ्त बिजली, आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही किसानों को तीन लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा।

13 GUJRAT RAHUL


14– गणपति की स्थापना करने पर रूबी खान को मिली जान से मारने की धमकी। बोलीं, ‘मैं डरने वाली नहीं’।

अलीगढ़ में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने के बाद मौलानाओं ने विरोध जताया है। रूबी खान ने कहा कि आसपास के लोग मेरे साथ हैं। कुछ कट्टरपंथी मुसलमान मेरे विरोध में हैं लेकिन मैं उनके विरोध से नहीं डरूंगी।

14 ALIGARH RUBI


15– सोमवार को शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार। सेंसेक्स 442 अंक चढ़ा, निफ़्टी में भी रही तेज़ी।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निवेशकों की खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स फिर से 59,245 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी 126 अंकों की तेजी के साथ 17,665 पर बंद हुआ।

15 SHARE BAZAR


16– पंजाब के मोहाली में चल रहे मेले में टूटा झूला। 10 लोग हुए घायल, एक महिला की हालत गंभीर।

पंजाब के मोहाली में फेज-8 के दशहरा मैदान में चल रहे मेले में लगा झूला अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


17– स्वास्थ्य सहायकों के साथ धरने पर बैठे किरोड़ी लाल मीणा। कहा-जब तक इनका हक नहीं मिलता हम नहीं हटेंगे।

राजस्थान में कोविड-19 महामारी के दौरान अस्पतालों में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य सहायक आंदोलन पर उतर गए हैं। स्वास्थ्य सहायक आज सोमवार को सीएम आवास कूच करने वाले थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा स्वास्थ्य सहायकों के साथ स्वास्थ्य सहायक महापुरा के बाहर धरने पर बैठ गए।

17 RAJSTHAN


18– परीक्षाओं में धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग पर अड़े युवा। उत्तराखंड की सड़कों पर किया प्रदर्शन।

पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने टिहरी और चमोली में विरोध-प्रदर्शन किया। नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

18 UTTARAKHAND


19– पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों की पुलिस से हुई झड़प। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से मिलना चाहते थे, किसी ने नहीं सुनी बात।

सोमवार को एक बार फिर पटना में शिक्षक अभ्यर्थी और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली है। 2019 में पास एसटीईटी अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से मिलने की बात की। लेकिन गेट पर ही पुलिस ने रोका और उन्हें खींचकर ले गई।

19 BIHAR


20– रोंगटे खड़े कर देगा सनी देओल की फिल्म ‘चुप’ का ट्रेलर। सस्पेंस और थ्रिलर का दिखा जबरदस्त मसाला।

अभिनेता सनी देओल की कमबैक फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आपको सस्पेंस, थ्रिल और ट्विस्ट का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सनी देओल का एंग्री यंग मैन का लुक देखने को मिल रहा है। 1 मिनट 58 सेकेंड का ट्रेलर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा।

20 SUNNY DEOL

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img