Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें 06 अगस्त 2022 देखें वीडियो


01– जदयू ने अपने ही नेता आरसीपी सिंह को थमाया नोटिस। अकूत संपत्ति के आरोपों पर मांगा जवाब।

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने अपनी ही पार्टी के नेता आरसीपी सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे संपत्तियों के विवरण में विसंगतियों पर जवाब मांगा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री को यह नोटिस बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया है।

01 BIHAR RCP SINGH


02– ‘गुंडागर्दी’ के आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के घर पुलिस का छापा। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू।

नोएडा में स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। नोएडा पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

02 NOIDA


03– बॉलीवुड के लिए बुरे सपने जैसे हैं सात महीने। बायकॉट के बाद 2022 में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं फिल्में।

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘शमशेरा’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दर्शकों की  बायकॉट का गहरा असर कलेक्शन पर पड़ा है। अब आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों के बायकॉट का ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है।

03 BOLLYWOOD


04– सपा नेता आजम खां के फेफड़ों में हुआ संक्रमण। अस्पताल में किए गए भर्ती।

समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आज़म खान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

04 AZAM KHAN


05– यूपी में 12 आईएएस अफसरों के किया गया तबादला। प्रतीक्षारत अधिकारियों को दी गई तैनाती।

यूपी में शुक्रवार देर रात 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईएएस विवेक को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

05 TRANSFER


06– सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप। बोले, तिरंगा यात्रा के साथ दंगे करा सकती है भाजपा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग हमेशा लोगों को बांटकर राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम पिछड़े वर्ग से हैं इसलिए उनको आगे करके यह दिखाना चाहते हैं कि भाजपा पिछड़ों के साथ है, पर वास्तव में ऐसा नहीं है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है।

06 AKHILESH YADAV


07– आगरा और मथुरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा। लखनऊ से दुधवा के लिए भी चल रही है तैयारी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है। जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है।

07 HELIPORT


08– रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा। रोडवेज की बसों में 48 घंटे कर सकेंगी निशुल्क आवागमन।

योगी सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, फ्री बस सेवा 9-10 अगस्त को रात्रि 12 बजे से 11-12 अगस्त गुरुवार रात 12 बजे तक यह सुविधा लागू रहेगी। प्रदेश सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देती रही है।

08 CM YOGI 1


09– दिव्या काकरान के मुकाबले देखकर थमी रहीं धड़कनें। बर्मिंघम से पुरबालियान तक सोने की तरह चमका कांस्य।

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की बेटी दिव्या काकरान ने बर्मिंघम के अखाड़े में खुद को साबित कर दिखाया। दिव्या ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। जीत के बाद जिले में जश्न का माहौल है। पिता सूरज पहलवान ने कहा कि बेटी ने फिर मेरा नाम ऊंचा कर दिया।

09 DIVYA KAKRAN


10– मेरठ कमिश्नरी चौक पर एक व्यक्ति ने खुद को लगाई आग। गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती।

मेरठ में कमिश्नरी पार्क पर एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास किया। शनिवार सुबह कमिश्नरी पहुंचकर वसीउल्लाह ने खुद पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वसीउल्लाह के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनकर आग बुझाई और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।


11– मां के पास सो रही छह माह की बच्ची को उठा ले गया गुलदार। मचा हड़कंप, ननिहाल आई हुई थी मासूम।

बिजनौर जिले के ग्राम नूरपुर अरब में गुलदार घर में अपनी मां के साथ सो रही बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। बच्ची के गायब होने पर परिजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

11 BIJNOR


12– गंगा पुल से 40 मीटर तक हुआ कटान। चिंता में किसान, कही हो न जाए बड़ा नुकसान।

मेरठ जिले में हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट धंसी सड़क का बंद हुआ मरम्मत कार्य चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क का कटान बढ़कर करीब 40 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा की धारा लगातार जिला बिजनौर की सीमा की तरफ कटान कर रही है। गंगा की धारा तेजी से कटान कर रही है, जिसके चलते किसान चिंतित हैं।

12 MEERUT GANGA


13– दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लागू करने में की गई चूक। एलजी ने पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 11 अधिकारियों को किया निलंबित।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण और उप आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी सहित 11 अधिकारियों को आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में गंभीर चूक मिलने पर निलंबित कर दिया है।

13 DELHI LG


14– बिहार की राजधानी पटना में हुआ बड़ा हादसा। नाव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोगों की हुई मौत।

बिहार की राजधानी पटना में आज शनिवार को गंगा नदी में नाव में ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

14 BIHAR PATNA


15– सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ हुई चीटिंग?। सोशल मीडिया पर फैन्स ने जाहिर किया गुस्सा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंगम में किया जा रहा है। इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, सेमीफाइनल मुकाबले में फुल टाइम तक दोनों ही टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। यहां भारतीय टीम को ऑफीशियल गलती का नुकसान उठाना पड़ा।

15 CWG


16– चीन की धमकी के बीच ताइवान को बड़ा झटका। मिसाइल प्रोडक्शन लीड कर रहे अधिकारी का मिला शव।

चीन के उकसावे पूर्ण युद्धाभ्यास के दौरान ताइवान के एक प्रमुख मिसाइल प्रोडक्शन अधिकारी एक होटल में मृत पाए गए हैं। अधिकारी का लाश दक्षिणी ताइवान के एक होटल में मिली है। इसकी जानकारी ताइवानी पुलिस ने दी है। अधिकारी की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

16 TAIWAN


17– भारतीय सेना ने सीमाओं पर तैनात की  एआई आधारित निगरानी प्रणाली। बॉर्डर पर घुसपैठ रोकने में मिलेगी मदद।

भारतीय सेना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि एआई आधारित निगरानी प्रणाली को तैनात कर रही है। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि एआई-आधारित निगरानी प्रणाली को सीमाओं पर तैनात करने के साथ इसका उपयोग रीयल-टाइम सोशल मीडिया निगरानी, पैटर्न मान्यता और प्रतिकूल कार्रवाई की भविष्यवाणी आदि पर नजर रखने के लिए भी कर रहे हैं।

17 INDIAN ARMY


18– केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की जेपी नड्डा से मुलाकात।

तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के पहले दिन शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कल वह नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है।

18 UTTARAKHAND CM DHAMI


19– छतीसगढ़ के सुकमा में रहस्यमयी बीमारी का कहर जारी। 800 की आबादी वाले गांव में 50 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप।

छत्तीसगढ़ में सुदूर रेगडगट्टा गांव में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप मच गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेगडगट्टा गांव में 6 महीने के दौरान रहस्यमयी बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

19 CHCHATISGARH


20– महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार रुकने के बाद सरकार का बड़ा फैसला। सचिवों को सौंपे गए मंत्री और राज्य मंत्रियों के अधिकार।

महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट की सरकार का 5 अगस्त को होने वाला कैबिनेट विस्तार टल गया है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार लटकने से अब मंत्री और राज्य मंत्रियों के अधिकार सचिवों को सौंपे गए हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने से कैबिनेट विस्तार नहीं हो पा रहा है।

20 MAHARASHTRA

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img