01– कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की कवायद जारी। खड़गे बोले- हम उन्हें मजबूर करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि हम राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाएंगे, क्योंकि उनके अलावा पार्टी के किसी नेता की देशभर में स्वीकारोक्ति नहीं है।

02– आजाद के इस्तीफे पर भड़के मनीष तिवारी। बोले- अब चपरासी कांग्रेस के बारे में ज्ञान देते हैं।
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शनिवार को कहा कि वह आजाद के इस्तीफे पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। अब कांग्रेस नेताओं के चपरासी पार्टी के बारे में ज्ञान देते हैं।

03– सोनाली फोगट केस में क्लब मालिक और ड्रग पेडलर गिरफ्तार।. कांग्रेस नेता ने की सीबीआई जांच की मांग।
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने शनिवार को कर्ली क्लब के मालिक व एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद कर लिया है।

04– जस्टिस उदय उमेश ललित ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस उदय उमेश ललित ने आज शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस ललित भारत के 49वें चीफ जस्टिस हैं।
05– पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले कच्छ में भारी तनाव। धर्मस्थलों व दुकानों में तोड़फोड़, फोर्स तैनात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुजरात के कच्छ जिले के भुज में सांप्रदायिक तनाव की घटना सामने आई है। भुज के माधापुर गांव में दो समुदायों में बवाल हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को इसका लोकार्पण करेंगे।

06– बिहार में इंजीनियर के घर पड़ा विजिलेंस का छापा। अब तक पांच करोड़ कैश और ज्वैलरी बरामद।
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस टीम ने शनिवार को बिहार में एक सरकारी इंजीनियर के घर पर छापा मारा। इंजीनियर के घर से अब तक पांच करोड़ कैश और आभूषण बरामद हुआ है।

07– विधायक टी राजा के समर्थन में उतरीं साध्वी प्राची। कहा- ओवैसी और फारुकी की गिरफ्तारी कब होगी।
हरिद्वार में साध्वी प्राची ने हैदराबाद के विधायक टी राजा की गिरफ्तारी को हिंदुओं के साथ अन्याय बताया है। साध्वी ने कहा हिन्दू देवी देवताओं को नीचा दिखाने वाले मुनव्वर फारूकी और ओवैसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं होती।

08– अब दुनियाभर में गरजेगा ‘भारत का तेजस’। मलेशिया, कोलंबिया के बाद अब अर्जेंटीना ने भी दिखाई दिलचस्पी।
भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ की धूम मची है। दुनियाभर में इसकी मांग की जा रही है। मलेशिया और कोलंबिया के बाद अब अर्जेंटीना ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

09– झारखंड में सियासी संकट, विधायकों को खूंटी में शिफ्ट करने की तैयारी। बसों में लेकर निकले सीएम हेमंत सोरेन।
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरकार में सेंधमारी का डर सता रहा है। इसलिए सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को वेस्ट बंगाल या फिर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में शिफ्ट किया जा सकता है। शनिवार को सीएम आवास पर हुई महागठबंधन विधायकों की बैठक के बाद उन्हें दो बसों से दूसरी जगह ले जाया गया।
10– आज ग़ाज़ियाबाद में सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा। पार्टी के पदाधिकारियों से भी हुई चर्चा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को ग़ाज़ियाबाद में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उनके साथ सभी कार्यक्रमों में जनरल वीके सिंह मौजूद रहे। साथ ही सीएम ने पीएम आवास का निरीक्षण भी किया।

11– आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव। पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
आज शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां जीरो पॉइंट पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने स्व0 रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण किया।
12– पीयूष सिंह ने मेरठ एसपी सिटी का चार्ज संभाला। बोले, कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं।
मेरठ शहर के नए एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सीतापुर पीएसी से आए पीयूष कुमार सिंह पहले नोएडा भी रह चुके है।

13– खूब चर्चा में है बागपत जिले का गांव ट्यौढ़ी। सांप ने अब तक 10 लोगों को डंसा, ग्रामीणों ने निकाली अनोखी परिक्रमा।
बागपत जिले में बड़ौत के टयौढी गांव के ग्रामीण पिछले दस दिनों से सांप के डर से दहशत में है। इस गांव में अब तक करीब 10 लोगों को सांप डंस चुका है। एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। आज शनिवार को ग्रामीणों ने सांप से बचने के लिए पूरे गांव में परिक्रमा निकाली और नागराज से गांव से चले जाने की प्रार्थना की।

14– ईरान से पदक लेकर लौटे आर्यन का जिले में जोरदार स्वागत। मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दी शाबाशी।
ईरान में खेली गई अंडर-18 एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले सिसौली के आर्यन बालियान का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने आर्यन को शाबाशी दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

15– आदित्य राणा पर रखा एक लाख का इनाम। गांव में पसरा खौफ का सन्नाटा, भारी पुलिस बल तैनात।
एडीजी जोन बरेली राजकुमार ने पुलिस कस्टडी से फरार हुए आदित्य राणा पर एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। बता दें कि एक बार पहले भी आदित्य पर एक लाख रुपये का ईनाम हो चुका है। तब उस समय आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

16– कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना समाप्त। शुक्रवार को खूब लगे थे भाजपा मुर्दाबाद के नारे।
मेरठ कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन आज शनिवार को समाप्त हो गया। वहीं शुक्रवार को सीएम योगी शहर में थे। इस दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने अधिकारियों से सीएम से मुलाकात की गुहार लगाई थीं लेकिन उन्हें सीएम योगी से नहीं मिलने दिया गया था।

17– स्पा सेंटर में लड़की से मसाज कराते दिखा दारोगा। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया एक्शन।
प्रयागराज में दारोगा जिले के एक स्पा सेंटर में वर्दी पहने एक लड़की से मसाज करा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। अब प्रयागराज एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बड़ा एक्शन लेते हुए दरोगा राकेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

18– प्रांत प्रचारक की माता के देहांत पर पहुंचे चौधरी भूपेंद्र सिंह। मंत्री सोमेंद्र तोमर और दिनेश खटीक रहे मौजूद।
मेरठ जिले के मवाना निवासी आरएसएस के प्रान्त प्रचारक विनोद कुमार सैनी के माता का आकस्मिक निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर और दिनेश खटीक ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

19– पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली। आठ तैरकर आए बाहर, कई लोग लापता।
हरदोई जिले में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किसान मंडी से खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 30 लोग सवार थे। नदी से करीब आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

20– वंदे भारत ने ट्रायल रन में तोड़े सारे रिकॉर्ड। 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन।
भारतीय रेलवे को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन ने ट्रायल रन में अपने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। वंदे भारत ट्रेन ने ट्रायल रनिंग में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रायल रन का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया है।


