जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: रोटरी क्लब हल्दौर ने निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश के सहयोग से नगर के सीडी इंटर कालेज में एक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन में किया। शिविर में 200 मरीजों का परिक्षण कर 60 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया गया।
रविवार को सीडी इंटर कालेज में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित 60 मरीजों को रविवार को ही ऋषिकेष भेज दिया गया। कैंप चेयरमैन जितेंद्र कुमार मारवाड़ी ने बताया कि शेष मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

