साल 2025 धीरे धीरे साल 2026 के मुहाने पर आ पंहुचा है। ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ मायनों में बेहद खास रहा। जिस तरह से कोरोना महामारी के दौरान आडियंस के लिए थिएटर्स लगभग बंद होने के बाद उनके एंटरटेनमेंट का एक मात्र सहारा ओटीटी बना, इस खत्म होते साल 2025 ने उसी ओटीटी को और ज्यादा मजबूत करने का काम किया। पिछले 2-3 साल की तरह इस साल भी ओटीटी की व्यूवरशिप में बूम देखने को मिला। जिन कलाकारों को बड़े पर्दे और टीवी में चमकने का मौका नहीं मिल पा रहा था वे इसके माध्यम से दर्शकों के सामने आए और छा गए। हर साल की तरह इस साल भी ओटीटी मीडियम पर कई नए चेहरे दिखे। उनमें से कुछ ने तो आने के साथ ही आॅडियंस का दिल जीत लिया।
आर्यन खान
आडियंस का दिल जीतने वाले इन चेहरों में शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल हैं जिनकी शानदार क्रिएटिविटी उनकी वेब सीरीज ‘बैड्स आॅफ बॉलीवुड’ में एक डायरेक्टर के रूप में दिखी। यूं तो आर्यन खान को किंग खान के बेटे के तौर पर सभी जानते हैं लेकिन एक फिल्म क्रिएटिव के तौर पर पहचान बनाने में ओटीटी उनके काम आया। उनकी वेब सीरीज ‘द बैड्स आफ बॉलीवुड’ में उनकी कैपेबिलिटी बेहद शानदार अंदाज में नजर आई। नेटफ्लिक्स पर उनकी इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया गया।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को एक स्टार किड्स होने का इतना फायदा तो मिला कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए उन्हैं धक्के नहीं खाने पड़े। और वे अपनी बहन सारा अली खान की तरह अपना डेब्यू आसानी से कर सके। इब्राहिम अली खान इस साल नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘नादानियां’ और जियोहॉटस्टार की फिल्म ‘सरजमीं’ में नजर आए। इसके साथ ही वह एक एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे।
जहान कपूर
लीजेंड्री चार्मिंग एक्टर शशि कपूर के पोते जहान कपूर को कपूर परिवार के दूसरे सदस्य रनबीर, करिशमा और करीना की तरह न तो मीडिया का अटेंशन मिला और न आॅडियंस के बीच उनकी कोई पहचान थी लेकिन इस साल नेटफ्लिक्स पर क्रिटिकली अक्लेम्ड वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ के जरिए उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।
सहर बंबा
साल 2019 में सनी देओल के बेटे करण के साथ फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा को इस साल आॅन स्ट्रीम हुई आर्यन खान के शो ‘द बैड्स आॅफ बॉलीवुड’ से घर-घर में पहचान मिली। इस वेब सीरीज में लक्ष्य ललवानी के साथ उनकी जोड़ी को आॅडियंस ने खूब पसंद किया।
अन्या सिंह
फिल्म ‘बजाते रहो’ (2013) से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अन्या सिंह को सहर बंबा की तरह असल पहचान आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स आॅफ बॉलीवुड’ से ही मिली। सहर की तरह सीरीज में इनका भी रोल बेहद अहम था। आॅडियंस ने इनके काम को खूब पसंद किया।

