जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सोमवार को शांति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विनायक हॉस्पिटल की तरफ से विनायक कॉलेज, नूरअलीपुर भगवंत बिजनौर में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विनायक हॉस्पिटल के प्रबन्ध निदेशक राकेश कुमार, डा. दिग्विजय चौधरी, डा. रूपक तोमर, डा. अमित उपाध्याय, डा. एचौधरी, डा. यश कुमार, व समस्त चिकित्सक स्टॉफ ने प्रभु गणेश के सामने द्वीप प्रज्वलित कर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का उद्घाटन किया।
विनायक कॉलेज में डा. दिग्विजय चौधरी (जनरल फिजिशियन), डा. रूपक कुमार (जनरल फिजिशियन), डा. ए चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा. अमित उपाध्याय (नैचुरोपैथी चिकित्सक), डा. यश कुमार को आमंत्रित किया गया। हॉस्पिटल के इंजार्ज फिजिशियन डॉक्टर दिग्विजय चौधरी की अगुवाई में डॉक्टर ए चौधरी ने काफी महिलाओं का चेकअप के साथ निशुल्क ईलाज भी किया तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की।

