- शस्त्र लाइसेंस धारक की मृत्यु व अन्य कारणों से डीएम ने किए निरस्त
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर जनपद में 21 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए उन्हे थानें में जमा कराया गया है। यह कार्रवाई शस्त्र लाइसेंस धारक के मौत व अन्य कारणों से की गई है।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि नूरपुर के गांव अस्करीपुर निवासी अनूप सिंह पुत्र भारत सिंह, मोहम्मद फारूख पुत्र अब्दुल अजीज, जयपाल सिंह पुत्र नौहबार सिंह, खलील अहमद पुत्र इमामुद्दीन, गांव शाहदपुर निवासी जगराम सिंह पुत्र आशाराम, गांव पुरैनी दुर्वेशपुर निवासी होरी सिंह पुत्र शेर सिंह, गांव सुजातपुर टीकर निवासी अल्लारक्खा पुत्र अल्लादिया, खेम सिंह पुत्र हरि सिंह, मोहल्ला कबीर नगर निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह, गांव धमरौला निवासी घासीराम पुत्र नौबहार सिंह, गांव कल्हेड़ी निवासी यशपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह, तेजपाल सिंह पुत्र मुकंदी, गांव रोशनपुर जागीर निवासी महेश कुमार शर्मा पुत्र मूलचंद्र शर्मा, गांव फैजपुर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह, रणवीर सिंह पुत्र हरबहादुर सिंह, गांव रोशनपुर सादपुरी निवासी जयपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह, गांव आजमपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र बलवीर सिंह, गांव पाडला निवासी बुद्ध सिंह पुत्र हरवंश सिंह, गांव हसुपुरा निवासी जोगेश्वर दत्त पुत्र मुन्नालाल सिंह, गांव आजमपुर निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र निहाल सिंह व गांव गांवडी पनियावाला निवासी अख्तर पुत्र अब्दुल वहीद के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए है। सभी शस्त्रों को थाने में जमा करया गया है।
दस अपराधियों को किया जिला बदर
एसपी ने बताया कि गुंडा अधिनियम की कार्रवाई करते हुए शेरकोट के गांव हरेवली निवासी इजराइल हसन पुत्र जाबुल, रेहड़ के गांव लाब्दीपुर नारायणवाला निवासी गजेंद्र पुत्र मलखान सिंह, स्योहारा के जुमरात बाजार निवासी नईम कुरैशी पुत्र कल्लू पहलवान, धामपुर के गांव पाडली मांडू निवासी आदिल पुत्र शमीम, गांव अथाई शेख निवासी राशिद उर्फ बब्बन पुत्र शाहिद खां, नहटौर के मोहल्ला नेजो सराय निवासी दानिश पुत्र मुन्ना, बादशाहपुर तरीकम निवासी मुसर्रफ व मुजक्किर पुत्रगण अख्तर, मंडावर के गांव इनामपुर निवासी मकसूद पुत्र हाफिज दिलदार व नौशाद पुत्र जहांगीर को 24 सितंबर से अगले छह माह के लिए जिला बदर किया है।

