Home Uttar Pradesh News Bijnor गजरौला में विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद से 21 छात्रों ने किया प्रतिभाग

गजरौला में विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद से 21 छात्रों ने किया प्रतिभाग

गजरौला में विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद से 21 छात्रों ने किया प्रतिभाग

जनवाणी ब्यूरो  |

बिजनौर: जूनियर वर्ग में दो दिवसीय मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद से 21 छात्रों की टीम ने गजरौला में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आयोजकों को चकित कर दिया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पांचों जनपदों के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।

जनपद से निबंध, पेंटिंग, क्विज, मॉडल तथा विज्ञान कविता इन पांच वर्गो में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। गुलशन गुप्ता ने बताया कि पांच में से चार वर्गो में द्वितीय व तृतीय पुरस्कार लेकर परिषदीय विद्यालयों के वर्ग में जनपद प्रथम रहा।

विकास क्षेत्र किरतपुर के जूनियर हाई स्कूल हकीकतपुर प्रयाग के छात्र प्रियांशु ने पोस्टर प्रतियोगिता में तथा भूमिका ने क्विज में अपने शिक्षक गुलशन गुप्ता के नेतृत्व मे पुरस्कार लिया।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे