नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रविवार, 27 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के आवास पर अचानक 25 आईपीएस अधिकारियों की टीम पहुंच गई। उनके साथ कई पुलिस गाड़ियों का काफिला भी था, जिसे अभिनेता के घर में प्रवेश करते हुए देखा गया। इस नज़ारे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और फैंस के बीच बेचैनी बढ़ गई। हर कोई यही जानना चाहता था कि इतने आईपीएस अधिकारी आखिर आमिर खान के घर क्यों पहुंचे? अब इसका कारण सामने आ गया है और बताया गया कि अभिनेता ने उन्हें खुद आमंत्रित किया था।
आमिर खान ने खुद किया आमंत्रित
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई कयास लगने थे, जिसपर आमिर खान की टीम ने सफाई देकर सब कुछ साफ कर दिया है। अभिनेता के घर पर आईपीएस अधिकारियों के आने की असली वजह बताते हुए आमिर खान की टीम ने कहा, ‘मौजूदा बैच के ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर्स ने उनसे मिलने का अनुरोध किया था और आमिर खान ने उन्हें खुद अपने आवास पर आमंत्रित किया था।’
आमिर खान के घर पुलिस गाड़ियों का पहुंचा काफिला
बता दें कि, रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर एक लग्जरी बस और कई पुलिस गाड़ियों का काफिला पहुंचा। इन गाड़ियों में कुल 25 आईपीएस अफसर सवार थे। इसके बाद नेटिजंस के मने में कई सवाल उठने लगे थे। कुछ ने तो कहा कि अभिनेता सुरक्षा हवालों से इन पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं। हालांकि, अब साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं था। आपको बताते चलें कि ‘सरफरोस’ फिल्म के बाद से अभिनेता कई बैचेस के आईपीएस अधिकारियों से मिलते आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट
आमिर खान के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्हें हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था, जो एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें रजनीकांत अभिनीत ‘कुली’ में देखा जाएगा।

