Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

रेलवे ट्रेक पर मिला 25 वर्षीय दूल्हे का शव

  • बुधवार को जानी थी मृतक की बारात, शादी की खुशियां गम में बदलीं

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: क्षेत्र के एक ग्राम हाजीपुर निवासी युवक का शव ग्राम स्थित रेलवे ट्रक पर मिलने से क्षेत्र व ग्राम में हड़कंप मच गया। दूल्हे की बुधवार को बारात जानी थी। मंगलवार की देर रात्रि से युवक गायब था। शव मिलने के बाद परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ग्राम हाजीपुरा निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार पुत्र प्रदीप मंगलवार का मंगलवार को मंडा था। बुधवार को उक्त व्यक्ति की बारात जानी थी। मंगलवार की देर मंढ़े के कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। सब नाच गा रहे थे तभी अचानक शिवकुमार गायब हो गया। परिजनों ने शिवकुमार को सब जगह तलाश किया परंतु उसका कोई पता नहीं लग सका। देर रात्रि शिवकुमार का शव गांव निकट रेलवे ट्रक पर पड़ा मिला।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि शिवकुमार किसी रेल गाड़ी से टक्कर लगने के कारण मरा है। शिवकुमार की मौत के बाद शादी के घर की खुशियां मातम में बदल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर में ट्रेन से कटना बताया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img