Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हरियाणा में एक स्कूल के कमरे की छत गिरने से 27 बच्चे मलबे में दबे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गन्नौर के गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

वहीं छत पर मिट्टी डालने के काम में जुटे 3 मजदूर भी मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सात बच्चों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गई।

जिससे कमरे में पढ़ाई कर रहे 27 बच्चे और छत पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।

आनन-फानन में घायल बच्चों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां ये सात बच्चों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।

इनमें अंशु, लक्ष्मी, सूरज, स्कृति, भावना, दिव्या, सलोनी शामिल है। परिजनों ने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।

20 बच्चों और 3 मजदूरों का प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र दूहन, सिविल सर्जन जयकिशोर व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img