Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मेडिकल में इलाज के बदले वसूले 32 हजार

  • सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे मेडिकल, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है घायल मरीज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सड़क हादसे में घायल मरीज को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां मरीज के भाई से 32 हजार रुपये वसूले गए। मामले को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान भी मरीज का हाल जानने मेडिकल पहुंचे। जबकि मेडिकल प्रशासन पैसे लिए जाने की बात से इंकार कर रहा है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला विजय पुत्र कल्लू व उसका भाई अजय मेरठ में ठेकेदार अनूप सैनी के यहां लेबर है। एक सप्ताह पहले कल्लू को एक स्कार्पियो कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। हादसे में कल्लू के कूल्हे व पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उसे मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। कल्लू के भाई अजय ने बताया मेडिकल में उसके भाई का इलाज करने के लिए पहले 25 हजार रुपये की मांग की गई।

जिसके बाद उसने पांच प्रतिशत ब्याज पर पैसे लेकर जमा करा दिए, जबकि सोमवार शाम उससे फिर दवाओं के लिए आठ हजार रुपये की मांग की गई। उसने किसी तरह उधार लेकर सात हजार रुपये जमा कराए। वहीं, सोमवार को सपा विधायक अतुल प्रधान भी घायल से मिलने मेडिकल पहुंचे और उन्होंने मेडिकल के प्रिंसिपल से मिलकर गरीब परिवार की हर संभव मदद करने को कहा। अतुल प्रधान ने कहा कि वह हादसे में घायल व उसके परिवार की हर तरह से मदद करने को तैयार है। बावजूद इसके मेडिकल प्रशासन द्वारा मरीज से इलाज के नाम पर 32 हजार रुपये वसूले गए यह बेहद शर्मनाक है। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और यहां उनका कोई रिश्तेदार या जानकार भी नहीं है। ऐसे में मरीज के परिजनों से इलाज के नाम पर पैसों लिए जाना इंसानियत को शर्मशार कर रहा है।

पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में अभियुक्त पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सोमवार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को मेरठ में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा, अरुण पति त्रिपाठी पूर्व सचिव आबकारी, विधु गुप्ता और अनवर ढेबर नकली शराब के मामले में कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान इन्हें देखने के लिए वहां काफी लोग जमा भी हो गए। शनिवार को रायपुर पुलिस रायपुर जेल से मेरठ के लिए रवाना हुई थी। न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संख्या दो मेरठ ने लगभग दो हजार करोड़ रुपये की नकली शराब के मामले में चारों आरोपी एंटी करप्शन कोर्ट नंबर दो में पेश किया गया।

विशेष लोक अभियोजक महेंद्र सिंह प्रजापति ने बताया कि अनिल टुटेजा को छत्तीसगढ़ पुलिस बी वारंट पर मेरठ न्यायालय में लाई थी। जहां उनके अधिवक्ता ने उनकी रिमांड पर अदालत में बहस की। जिसका विरोध सरकारी वकील ने किया। अब मामले में सुनवाई के लिए 29 तारीख लगी है। बता दें कि अनवर ढेबर व अरुण पति त्रिपाठी दोनों मेरठ जेल में न्यायिक रिमांड पर पहले से बंद हैं। वहीं, दूसरी ओर नकली होलोग्राम मामले के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। नोएडा के कासना थाने में दर्ज करायी गयी एफआईआर को चेलेंज किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच ईडी करा रही है। ईडी के डायरेक्टर ने ही जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में नोएडा के कासना थाना में आरोपियों पर एफआईआर करायी थी। इस केस की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img