Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराना है प्राथमिकता: खेल मंत्री

  • कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का खेल एवं युवा विकास मंत्री ने लिया जायजा
  • बॉक्सरों के प्रशिक्षक जल्द से जल्द प्रशिक्षक दिलाने का दिया आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खेल व युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के विभिन्न खेल परिसरों और मैदानों का अपने दौरे के दौरान निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खेल के विकास के लिये खिलाड़ियों को संसाधनों से प्रयुक्त करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये प्राथमिकता के आधार कार्य करने की बात कही। इस दौरान मुक्केबाजी प्रशिक्षक के तबादले से अभ्यास में आ रही परेशानी को जल्द दूर करने का आश्वासन भी राज्यमंत्री ने दिया।

दोपहर बाद खेल परिसर में पहुंचे गिरीश चंद्र यादव का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन 10 मीटर शूटिंग रेंज का जायजा लिया और संबंधित निर्माणकर्ता को उचित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने एथलेटिक्स के सिंथेटिक ट्रैक के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही बैडमिंटन हॉल के साथ ही ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के लिये उपलब्ध मैदान का भी जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मेरठ से पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने जा रही अन्नू रानी, पारुल चौधरी और प्रियंका गोस्वामी और उनके कोच गौरव त्यागी को अग्रिम शुभकामनाएं दी। एक सवाल के जवाब में गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिये वह प्रतिबद्ध हैं। उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर कोच देने के साथ ही खेल मैदान पर सुविधाओं में सुधार की गुंजाइश शून्य करने पर वह कार्य करेंगे। उन्होंने खेल मैदानों पर अतिक्रमण पर कहा कि खेल मैदान खिलाड़ियों की धरोहर है और इस पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाशत नहीं किया जायेगा।

बाक्सरों ने की कोच की मांग

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाक्सिंग स्थाई कोच भूपेंद्र सिंह यादव के मुजफ्फरनगर तबादले के बाद से प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न समस्याओं से दो-चार हो रहे बाक्सिंग खिलाड़ियों ने इस दौरान गिरीश चंद्र यादव से मुलाकत की और उन्हें कोच समस्या से अवगत कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को जल्द से जल्द कोच उपलब्ध कराने का आश्ववासन दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img