Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

तीन साल की बच्ची संग कांवड़ का 350 किमी का सफर

हरिद्वार से हिसार तक कांवड़ यात्रा पैदल तय कर रहा दंपति

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: श्रवण कुमार ने जिस तरह अपने माता-पिता को कंधों पर बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई गई थी। ठीक उसी तरह हरियाणा के हिसार के गांव चरखी दादरी निवासी महिला सुमन व उसके पति जयदीप ने पहली बार हरिद्वार से गंगाजल उठाने का निर्णय लिया। मंगलवार को कांवड़ लेकर कैराना एक शिविर में पहुंची महिला सुमन ने बताया कि उसने व उसके पति ने 16 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाया था।

उनके साथ में तीन साल की उसकी बेटी योगिता भी है, जो उनके साथ कांवड़ यात्रा कर रही हैं। महिला ने बताया कि पहली बार उन्होंने जल उठाने का निर्णय लिया। यह शक्ति उन्हें बाबा भोलेनाथ से मिली हैं। बाबा भोलेनाथ ने बुलाया है तो हम चले आए। श्रद्धा से जल उठाया है और श्रद्धा से ही अपने गंतव्य की ओर चल रहे हैं।

अगर आगे भी बाबा भोलेनाथ की कृपा रही तो वें फिर से कांवड़ लेने आएंगे। अपने गंतव्य पर पहुंचकर शिव मंदिर में जल चढ़ायेंगे तथा अपने परिवार में सुख शांति की कामनाएं मांगेंगे। शिविर में कुछ देर आराम करने के बाद महिला अपनी मासूम बच्ची को कंधे पर बैठाकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img