Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

उत्तरी मैक्सिको के डिटेंशन सेंटर में आग से 39 के मौत की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तरी मैक्सिको के डिटेंशन सेंटर में आग से 39 के मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना टेक्सास के एल पासो के पार सिउदाद जुआरेज में एक अप्रवासी केंद्र में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में करीब 39 प्रवासियों की मौत हो गई और 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह संख्या और बढ़ भी सकती है।

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जाने वाले प्रवासियों के लिए सिउदाद जुआरेज एक प्रमुख क्रॉसिंग पॉइंट है। यहां स्थित केंद्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण मांगने वाले लोग तब तक रखे जाते हैं जब तक कि उनके आग्रह पर कोई निर्णय नहीं हो जाता। जिस सेंटर में आग लगने की घटना सामने आई है वह भी ऐसा ही था।

समाचार पत्र ‘डियारियो डी जुआरेज’ ने चिहुआहुआ प्रांत अभियोजक के कार्यालय में अनाम स्रोतों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर एंबुलेंस, अग्निशमन कर्मी और वैन मौजूद हैं।

राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। समाचार पत्र के मुताबिक, घायल लोगों को चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर जांचकर्ता मौजूद हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img