Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अवैध हथियार और लूटी गई बाइक सहित 4 बदमाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मिर्जापुर: अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चैकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारो व लूटी गई बाइक सहित 4 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है।

शुक्रवार को थाना मिर्जापुर पुलिस नौगांवा पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हे मौके पर ही पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे एसएस एक रिवाल्वर 9 एमएम,1 जिंदा कारतूस 9 एमएम बोर, एक तमंचा 32 बोर, 2 जिंदा कारतूस, एक चाकू ब्रांड हुआ जबकि बाइक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उक्त बाइक लूट की हुई है और इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशो के नाम असलम पुत्र अली हसन निवासी गांव मदनपुरा थाना बिहारीगढ़, कौशर उर्फ कासिम पुत्र खालिद निवासी गांव धौलाकुंआ थाना बेहट, आरिफ पुत्र अख्तर निवासी गांव पाजराना थाना बेहट तथा रिजवान पुत्र फुरकान निवासी गांव भाकरोड थाना बेहट बताए है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशो के खिलाफ बेहट व बिहारीगढ़ थाने में कई मुकदमे दर्ज है।

बदमाशो को पकड़ने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एसएसआई सुनील शर्मा, दरोगा सोमपाल सिंह, हैड कांस्टेबल आवेश राणा, कांस्टेबल योगेश, जयकिशन, राकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बदमाशो को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img