Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Shamli News: अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पुलिस और एसओजी की टीम ने देर रात थानाभवन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय एटीएम लुट गिरोह का 4 सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाशों ने थानाभवन, देहरादून, हरिद्वार में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि थानाभवन थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ओर अन्य देर रात में गश्त कर रहे थे। इसी बीच हसनपुर लुहारी के पास पुलिस ओर बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। जिसमें पैर में गोली लगने से शाहजहांपुर जिले के सिंधौली निवासी बदमाश आशीष पुत्र राकेश घायल हो गया जबकि पुलिस ने उत्तराखंड के गढ़वाल के तपोवन लक्ष्मण जिला निवासी तन्मय शर्मा पुत्र संजीव कुमार, अस्मित भंडारी पुत्र विनोद भंडारी और मुजफ्फरनगर के दुधली निवासी अक्षय कुमार पुत्र ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 30 सितम्बर की थानाभवन में एटीएम से चोरी के प्रयास की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त बुलेरो कार, तमंचा, 3 कारतूस बरामद किए गए।साथ ही 70 हजार रुपए, दो जोड़ी पायजेब, अंगूठी आदि भी बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने 4 अक्टूबर को देहरादून के रायपुर में भी एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था और तोड़फोड़ भी की थी। साथ ही हरिद्वार में भी एटीएम लुट का प्रयास किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img