Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

देशभर में मिले कोरोना के 4,435 संक्रमित केस, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।

देश में कोरोना ने रफ्तार इतनी तेजी से पकड़ ली है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल यानि शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img