Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

5.40 करोड़ से होगा सड़कों का पैचवर्क

  • लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को चीफ इंजीनियर गड्ढे भरने को लगा रहे चाबुक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 5.40 करोड़ मिले हैं। अब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को चीफ इंजीनियर लगातार गड्ढे भरने के लिए चाबुक लगा रहे हैं। इसको लेकर इंजीनियर खासे परेशान है। क्योंकि 5 करोड़ 40 लाख रुपये से सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सकता। ऐसा इंजीनियरों का मानना हैं।

इस बात को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मानते हैं, लेकिन जो शासन ने उन्हें धनराशि दी है, उसमें खर्च पूरा किया जाएगा। कुछ सड़कों की हालत तो बहुत ज्यादा खराब है। जैसे दौराला से सरधना होकर बिनौली जाने वाली सड़क बहुत ही खराब है। उसकी पुन: निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन निर्माण की बजाय पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उसे गड्ढा मुक्त करने में जुटे हैं। 15 नवंबर तक सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा।

24

सड़कों की हालत बेहद खराब हैं, लेकिन अभी तक सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं, जिसके चलते लोगों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। ये हालत सड़कों की हो गई हैं कि उन पर पैदल चलना भी दुभर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी खुद पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की प्लानिंग में ही जुटे हैं। दीपावली का त्योहार भी बीत गया, लेकिन अधिकारी छुट्टी की खुमारी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img