Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

महिला दारोगा के फाउंडेशन कोर्स में 54 उत्तीर्ण

  • पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में हुआ दीक्षांत परेड का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस आधारभूत कोर्स का समापन किया गया। इस अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित दीक्षांत परेड समारोह का मान-प्रणाम अंजु गप्ता, अपर पलिस महानिदेशक द्वारा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में नियुक्त पलिस उपाधीक्षक अलका धर्मराज सिंह सैन्य सहायक उपस्थित रहीं।

11 21

परेड के दौरान पास आउट होने वाले 54 महिला कैडेट्स को कुल तीन टोलियों में विभाजित किया गया। परेड की प्रथम कमाण्डर कैडेट सुरभि चेस्ट नंबर दो, द्वितीय कमाण्डर निशा सिंह चेस्ट नंबर पांच एवं तृतीय कमांडर शालिनी सिंह नागर चेस्ट नंबर 34 रहीं।

महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरभि चेस्ट नंबर दो सर्वोत्तम कैडेट रहीं। समस्त अन्त: विषयों में प्रथम स्थान पर महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस निशिता शर्मा चेस्ट नंबर 12 तथा समस्त विषयों में प्रथम स्थान पर महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शालिनी सिंह नागर चेस्ट नंबर 34 रहीं। समस्त अन्त:विषयों एवं बा’ विषयों में विषयवार प्रथम स्थान पाने केडेटस को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

10 21

अन्त: विषयों के प्रशिक्षण में सराहनीय योगदान के लिए श्रीकृष्ण शर्मा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस तथा आउटडोर प्रशिक्षण में सराहनीय योगदान के लिए मुख्य आरक्षी आईटीआई रामकिशन एवं मुख्य आरक्षी पीटीआई भूप सिंह को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करने वाली अंजु गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक ने सम्बोधन में परेड के टर्न आउट, कैडेट्स की कदम ताल, परेड कमांड एवं ग्राउंड की साज-सज्जा को उत्कृष्ट श्रेणी का बताते हुए संस्था में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अलका धर्मराज सिंह एवं इनडोर, आउटडोर तथा सहयोगी स्टाफ की कार्य कुशलता की प्रशंसा की गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img