Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

होटलों की तलाशी, सेना में नौकरी दिलाने वाले दो पकड़े

  • महाराष्ट्र से नौकरी की तलाश में आए युवक भी पकड़े
  • गिरफ्तार लोगों के पास से सेना के फर्जी कागजात बरामद
  • गणतंत्र दिवस को लेकर एलआईयू और आईबी कर रही चेकिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गणतंत्र दिवस के मौके पर जारी हाई अलर्ट को देखते हुए आईबी और एलआईयू को होटलों की चेकिंग के दौरान एक बड़े गैंग का पता चला। टीम ने होटल में तलाशी के दौरान दस संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में एक पूर्व सैनिक बताया जा रहा है।

जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले महाराष्ट्र के आठ युवकों को लेकर आए थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास सेना के फर्जी कागजात बरामद किये हैं।

एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर गणतंत्र दिवस को लेकर होटलों, रोडवेज, मॉल्स और स्टेशन आदि की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार देर शाम एलआइयू और आइबी की टीम सदर बाजार थाना क्षेत्र में होटलों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एमडी होटल का रजिस्टर चेक किया तो दस लोग करीब एक सप्ताह से रुके हुए मिले। जब एलआईयू की टीम ने एमडी होटल के मैनेजर से इन युवकों के बारे में पूछा तो बताया गया कि यह लोग आठ दिन से रुके हुए हैं।

एलआईयू ने तुरंत सदर पुलिस को बुला लिया और उन सभी 10 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और उनसे सघनता से पूछताछ करने लगी। एसओ सदर ने बताया कि युवक सेना की टेरिटोरियल विंग में भर्ती होने के लिए आए थे। सभी को दो लोग लेकर आए थे। उनके पास से टेरिटोरियल विंग का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, आर्मी कैंटीन का कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। एक का नाम राजेंद्र दिलीप भिलोरे और दूसरे का नाम राजेंद्र सकपाल है। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भी थाने पहुंचे और पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। गए थे। उन्होंने दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

गौरतलब है कि आर्मी इंटेलीजेंस ने गुरुवार को सेना की फर्जी पेंशन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की इन दो लोगों की गिरफ्तारी से जाहिर हो गया कि देश में सेना के नाम पर किस हद तक फर्जीवाड़ा चल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img