Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना: पिछले 24 घंटों में 5921 नए केस दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 हजार 921 नए केस सामने आए हैं और 289 लोगों की मौत हो गई। कल 6 हजार 396 मामले और 201 मौतें दर्ज की गई थीं। यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

एक्टिव केस घटकर 63 हजार 878 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 63 हजार 878 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 878 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 78 हजार 731 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 24 लाख 62 हजार 5622 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 55 लाख 66 हजार 940 डोज़ दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,05,07,232) एहतियाती टीके लगाए गए हैं। देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोवोवैक्स को 12-17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की मंजूरी की सिफारिश

वहीं, देश के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की अनुमति (ईयूए) देने की सिफारिश की है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को स्वीकृति दी थी। इसे अभी देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने डीसीजीआई को एक आवेदन 21 फरवरी को दिया था और 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिहाज से ईयूए मांगी थी।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img