जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: त्रिपुरा के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही थी। रास्ते में रथ बिजली की हाई टेंशन तार से जा टकराया। जिसके कारण उसमें करंट फैल गया।
इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। 15 लोग झुलस गए हैं। घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।