Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

उपभोक्ता सहायता केंद्र पर 70 से 100 रुपये प्रति किलो हुआ टमाटर

  • थोक दर पर रिटेल आउटलेट के अंतर्गत नवीन मंडी में प्रत्येक व्यक्ति को एक बार में मिल रहा एक किलो टमाटर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी स्थल परिसर में मंडी परिषद के द्वारा शासन के निर्देश पर आम लोगों के लिए मंडी के थोक रेट पर टमाटर उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ता सहायता केंद्र चार दिन पूर्व संचालित किया गया। देशभर में लगातार बढ़ते जा रहे टमाटर के रेट को लेकर शासन के निर्देश पर मंडी परिषद के द्वारा नवीन मंडी में दो उपभोक्ता सहायता केंद्र खोले गए हैं। जिस पर दो मंडी सहायक एवं अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है,ताकि कम रेट पर उपभोक्ता सहायता केंद्र से लोेगों को टमाटर उपलब्ध हो सके। जिसमे एक व्यक्ति को एक बार में उसकी आईडी के आधार पर एक किलो टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है।

नवीन मंडी समिति के सचिव विजन कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व शासन के निर्देश पर मंडी परिषद के द्वारा आम नागरिकों के लिए थोक रेट में टमाटर उपलब्ध कराने के लिए दो उपभोक्ता सहायता केंद्र खोले गए हैं। जिसमें दो मंडी सहायक एवं अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं। जिसमें मंडी समिति के कर्मचारियों की देखरेख में केंद्र पर थोक आढ़ती से किसान से टमाटर खरीदकर उसी थोक रेट पर आम लोगों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जाता है।

23 10

जिसमें चार दिन पूर्व 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक व्यक्ति को एक बार में उसकी आइडी के आधार पर एक किलो टमाटर उपलब्ध कराया जाता है। जैसे मंडी में थोक का भाव बढ़ता है, उसी हिसाब से उपभोक्ता सहायता केंद्र पर भी रेट बढा दिया जाता है। 70 रुपये प्रति किलो से शुरू हुआ टमाटर शुक्रवार को 100 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा। सचिव ने बताया कि मंडी में थोक में जो टमाटर का आढ़ती काम करते हैं, उनकी संख्या आठ हैं।

जिसमें वह किसान से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर की खरीद करते हैं,और 150 रुपये प्रति किलो तक सब्जी विक्रेताओं को बेच देते हैं,जिसमें सब्जी विके्रेता बाजार या शहर एवं दुकानों पर करीब 200 रुपये प्रति किलो तक बेच देते हैं। विजन कुमार ने बताया कि दोनो उपभोक्ता केंद्र पर करीब आठ से दस कुंतल के बीच अब तक टमाटर आम लोगों को प्रति व्यक्ति एक किलो के हिसाब से दिया जाता है, वह उपलब्ध कराया जा चुका है। मंडी के थोक के भाव में आम लोगों को मंडी परिषद के द्वारा टमाटर उपब्ध कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img