Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता प्रहरी बनी जिले की 750 महिलाए

जनवाणी संवाददाता |

मुज़फ्फरनगर: दस्त प्रबंधन को डब्लूएच्ओ के द्वारा सात बिंदु पर जनपद मे सात सौ पांच महिलाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में प्रशिक्षित किया गया। परियोजना डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डायरिया नेटजीरो एवं हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल का सफल संचालन किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत जिले में चयनित स्वयं सेवी महिलाये लीड स्वछता प्रहरी के रूप में सक्रीय है। इनके द्वारा जिले के दो विकास खंडो सदर् एवम् बघरा विकास खण्डों के लगभग 70 गांवो की स्वयं सेवी महिलाओ का चयन किया गया था और उन महिलाओ को स्वच्छता प्रहरी के रूप में सक्रीय भूमिका निभाने को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया और अभी तक 47 बैच के माध्यम से 705 महिलाओं को दस्त प्रबन्धन हेतु विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा सुझाये गए सात सूत्रीय कार्यक्रम पर प्रशिक्षित किया गया।

ज़िला समन्वयक् निरंजना पार्ले ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उपयोग की जाने वाली प्रशिक्षण सामग्री काफी सहज और रोचक है, जिनका उपयोग महिलाये आसानी से विषय को समझने के लिए करती है। प्रशिक्षण का समापन मौके पर उपस्थित विकास खंड अधिकारी, बघरा व सदर एवं के अलावा ग्राम प्रधान, प्रधान अध्यापक आदि के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img