Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान की कछुआ चाल से बकाया 785 करोड़

जनवाणी संवाददाता  |

शामली:  सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने एक बार फिर जनपद में पेराई सत्र 2021-22 के बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में तीनों चीनी मील शामली, ऊन एवं थानाभवन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान पेराई सत्र 2021-22 के भुगतान के लिए शामली चीनी मिल के प्रतिनिधि ने बताया कि माह अप्रैल 2022 में 32 करोड़, ऊन मिल के प्रतिनिधि ने 32 करोड़ एवं थानाभवन चीनी मिल के प्रतिनिधि ने माह में 45 करोड़ का भुगतान करने का आश्वासन दिया।

इस पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए तीनों चीनी मिल कों निर्देश दिए कि माह अप्रैल में चीनी मिल शामली 40 करोड़, ऊन मिल 35 करोड एवं थानाभवन मिल 50 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img