जनवाणी संवाददाता |
शामली: प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 गुलशन नगर के प्रधानाध्यापक ने स्कूल चलो अभियान के तहत मोहल्ला गुलशन नगर और सलेक विहार में पंपलेट बांटकर लोगों को शिक्षा की महत्ता के प्रति जागरुक किया। सोमवार को प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि जो बच्चे 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या किसी कारण से उनकी प्राथमिक शिक्षा अधूरी रह गई है तो उन्हीं बच्चों के लिए नामांकन हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने पंपलेट पर छपी उत्तर प्रदेश शासन की योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए बताया|
कि सभी नामांकित बच्चों को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नि:शुल्क यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर इत्यादि के लिए डी0बी0टी0 (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सरकार उनके अभिभावकों के खाते में 1100/- रुपए भेज रही है।

