Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पांच स्वास्थ्यकर्मियों समेत 84 मिले कोरोना पॉजिटिव

  • पॉजिटिव मिला जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कर्मी
  • 1955 कुल संक्रमितों की संख्या, 485 एक्टिव पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हो रही है। गुरूवार को थानाभवन सीएचसी पर कार्यरत पांच स्वास्थ्यकर्मियों समेत जनपद में 84 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि 87 को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 1955 तथा एक्टिव पॉजिटिव की संख्या 485 हो गई है।

जनपद में गुरूवार को 84 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात पांच स्वास्थ्यकर्मी, शामली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कर्मचारी, रेलपार स्थित एक नर्सिंग होम के दो स्टॉफ, शुगर मिल के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों शामिल है।

इसके अलावा शहर के मोहल्ला धीमानपुरा, टीचर कालोनी, धर्मपुरा, सीबीगुप्ता कालोनी, रूई मिल, दयानंद नगर, नया बाजार, बूढ़ा बाबू, गऊशाला रोड, कमला कालोनी, कांधला, जसाला, शिकारपुर, गांव नाला आदि के पॉजिटिव शामिल है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि गुरूवार जनपद में 84 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जबकि 87 लोगोें को डिस्चार्ज किया गया है।

जिसके बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 1955 तथा कोरोना पॉजिटिव की संख्या 485 हो गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अकारण ही बाजारों में न आने और अत्याधिक आवश्यकता होने पर बाजार जाने की दशा में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग कर अपने कार्यों को पूर्ण कर शीघ्र अपने घरों को लौटने की अपील की। उन्होंने जनपदवासियों से शासन-प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img