जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद में बुधवार को कोरोना के 86 ओर मरीज मिले हैं, जबकि 64 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1150 हो गई है।
जनपद के स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 537 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जनपद में बुधवार को 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। इनमें 12 के आरटीपीसीआर, 59 के रैपिड एंटीगन टेस्ट, 13 के प्राईवेट लैब तथा 01 के ट्रूनेट मशीन के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
बुधवार को 64 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब तक कुल 3029 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के टोटल एक्टिव केस 1150 हो गए हैं।
ज़िले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट समेत 86 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नई मंडी कोतवाल योगेश शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, चरथावल प्रभारी सूबे सिंह यादव, तितावी प्रभारी कपिल देव समेत पुलिस प्रशासन के दर्जनों अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
आज सिटी मजिट्रेट अभिषेक सिंह भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। ज़िले में पिछले 24 घंटे में 3 और कोरोना से मौत हो चुकी है जिसके बाद कोरोना से अब तक 66 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
- पॉजिटिव 4145
- ठीक 3029
- एक्टिव 1150
- मौत 66
- बुधवार को मिले केस—–86

