Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

मुंडाली में कलेक्शन एजेंट से 97410 लूटे

  • रिपोर्ट दर्ज, पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: रकम उगाही कर ब्रांच आफिस लौट रहे कलेक्शन एजेंट से चौपहिया वाहन सवार बदमाश नकदी रखा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
मथुरा के मठ थानांतर्गत आशागढ़ी निवासी रविंद्र पुत्र कारे सिंह ने बताया कि वह सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट है।

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह रछौती, पंचगांव पट्टी, नंगलाकबूलपुर से कंपनी की रकम उगाही कर ब्रांच आफिस किठौर जा रहा था। हापुड़-किठौर मार्ग पर अटौला के जंगल में बाइक खड़ी कर वह शौच करने लगा। बताया कि तभी पीछे से आई एक चार पहिया गाड़ी में सवार बदमाश उसके कंधे से 97410 रुपए रखा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में उसका आईकार्ड व अन्य दस्तावेज भी थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img