जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिला कार्यक्रम अधिकारी मेरठ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि पोषण माह से सम्बन्धित गतिविधियों को आॅन लाईन फीडिंग की जा रही है। डैश बोर्ड पर गतिविधियों की फीडिंग के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के प्रथम तीन जनपदों (मेरठ ,पीलीभीत एंव जौनपुर) में जनपद मेरठ का प्रथम स्थान हैं।
पूरे देश में उत्तर प्रदेश का द्वितीय स्थान है। उन्होने बताया कि पोषण माह के अन्तर्गत माह सितम्बर 7 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग व ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से न्याय पंचायत स्तर, ग्राम स्तर, विकास खण्ड़ स्तर व जनपद स्तर पर करायी जाने वाली गतिविधियों को आयोजित किये जाने हेतु समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी द्वारा पोषण वाटिकाओं हेतु सरकिट हाऊस मेरठ से पौधे व बीज निगम से सब्जियों बीज वितरण कराये गये है। पोषण माह के अन्तर्गत जनपद मेरठ में दिनांक 17 सितम्बर तक 5 वर्ष तक के 176714 बच्चों का वजन कर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 5225 कुपोषित 1082 अतिकुपोषित व 14 सैम बच्चों का चिन्हांकन किया गया है।
चिन्हांकित कुपोषित, अतिकुपोषित व सैम बच्चों में कुपोषण को दूर किये जाने हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पोषण माह के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर-2020 तक 986 पोषण वाटिकाऐं स्थापित की गयी जिनमें रसदार फल ,एंव पोषण से युक्त सब्जियों के वृक्ष एंव पौधे लगाये गये हैं ।

