Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सेल्फ डिफेंस को दिया जूडो करांटे का प्रशिक्षण

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: चौधरी छोटूराम महाविद्यालय मुजफ़्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ नित्य क्रियाओं के उपरांत प्रात: 9:00 बजे से मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूपदीप जलाकर हुआ। इसके बाद सभी वॉलिंटियर्स ने अपनी-अपनी चयनित बस्तियों कल्याणपुरी तथा अवध विहार में जाकर अपनी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारियों अभिषेक सिंह, डा. आईडी शर्मा, जॉनी कुमार के नेतृत्व में आंशिक श्रमदान किया।

दिन के दूसरे सत्र बौद्धिक सत्र में विशेष व्याख्यान के लिए सेल्फ डिफेंस की वर्तमान परिवेश में आवश्यकता को तथा वॉलिंटियर्स को इसके लिए स्किल उन्नयन के लिए जूडो ट्रेनर इंटरनैशनल कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ओर उनकी टीम से हर्षित, कार्तिक, कनिष्का आदि छात्रों ने आत्मरक्षा की अदभुत कला से विभिन्न करतब का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वालंटियर शिवम, अक्षय, शुभालक्ष्मी, अंकुश कुमार, राजीव, आकाश, पारुल, सोनू, खुशबू, काजल शर्मा, तान्या तथा कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी ओमपाल व कृष्णपाल का विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img