Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे का रद्द हुआ अयोध्या दौरा

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द हो गया है। वह पांच जून को अयोध्या के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब वह अयोध्या नहीं आएंगे। हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि राज ठाकरे का अयोध्या दौरा किस वजह से रद्द हुआ है।

भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने दी थी चेतावनी
हाल ही में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था। उन्होंने चेताते हुए कहा था कि जब तक वह उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम भी नहीं रखने दिया जाएगा। आगामी पांच जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा
प्रस्तावित थी।

उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का है आरोप
गौरतलब है कि राज ठाकरे पर 2008 में ‘मराठी मानुस’ के समर्थन में आंदोलन के दौरान रेलवे की परीक्षा देने के लिए मुंबई के कल्याण पहुंचे उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है। पिछले महीने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर राजठाकरे ने आवाज बुलंद की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img