Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 12 हज़ार के पार

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में 12,781 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान सक्रिय केस में 4226 की बढ़ोतरी हुई और ये 76,700 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.32 फीसदी दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 8537 लोग कोरोना से उबर गए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से इजाफा होना चिंताजनक है। रविवार को 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इसकी तुलना में सोमवार को थोड़े कम होकर 12,781 नए मरीज मिले हैं।

बीते 24 घंटे में 18 लोगों ने महामारी के चलते जान गंवा दी। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 5,24,873 हो गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से रोज 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि विशेषज्ञ इसे किसी नई लहर का संकेत नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों में बढ़ती लापरवाही को भी इसका जिम्मेदार माना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img