Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

शासन पहुंची नपा के विस्तार की फाइल, 16 कालोनियों को मिलेगा लाभ

  • बड़ौत नगर पालिका के सीमा विस्तार में नगर के बाहर की 16 कालोनियों को किया जाएगा शामिल
  • जनपदीय समिति ने कालोनियों को शामिल करने पर लगाई मुहर, शासन में भेजी फाइल

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: निकाय चुनाव से पहले बड़ौत नगर पालिका के सीमा विस्तार की भी इस बार उम्मीद जग रही है। जनपदीय समिति से मुहर लगने के बाद फाइल शासन पहुंच गई है। बड़ौत पालिका के सीमा क्षेत्र में आसपास के गांव नहीं बल्कि बाहरी क्षेत्र की 16 कालोनियों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से सीमा विस्तार पर मुहर लगते ही बाहरी 16 कालोनियों में भी विकास की तस्वीर नजर आने लगेगी। उधर, शासन में फाइल जमा हो गई है। अब वहां से फाइल पर कितने दिनों में मुहर लगेगी, इसका इंतजार जरूर रहेगा?

गौरतलब है कि बड़ौत नगर पालिका जनलद की सबसे बड़ी पालिका है। यहां करीब 82 हजार से अधिक वोट हैं। पालिका के सीमा विस्तार की मांग लंबे समय चली आ रही है। पूर्व में सीमा विस्तार को लेकर कदम तो उठाए गए, लेकिन उस पर मुहर नहीं लग पाई। वर्तमान चेयरमैन अमित राणा ने पूर्व में भी प्रयास किए थे और शासन भागदौड़ की थी, परंतु फाइल नहीं हो पाई थी। पालिका का सीमा क्षेत्र नहीं बढ़ने से यहां बाहरी कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कालोनीवासी लगातार सीमा क्षेत्र बढ़वाने की मांग करते आ रहे हैं।

जिसके बाद चेयरमैन अमित राणा ने एक बार फिर प्रयास किए। शासन तक मांग उठाई तो इस बार शासन से ही प्रस्ताव मांग लिया गया। सचिव गुलाब ने डीएम को भेजे पत्र में बड़ौत नगर पालिका के सीमा विस्तार से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए संसोधित प्रस्ताव मांगा था। निर्देश दिए थे कि संसोधित प्रस्ताव को जल्द से जल्द भेजा जाए। जिसको लेकर डीएम राज कमल यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। फाइल को संसोधित तैयार किया गया और जनपदीय समिति के समक्ष रखा गया। जिस पर मुहर लगा दी गई। जनपद से मुहर लगने के बाद सीमा विस्तार की फाइल शासन में पहुंच गई है।

वहां फाइल जमा हो गई है और अधिकारियों ने उसे स्वीकार कर लिया है। यानी बड़ौत के सीमा विस्तार की उम्मीद जग गई है। डीएम राज कमल यादव ने बताया कि जनपद से फाइल को शासन भेज दिया गया है। शासन के अग्रिम आदेशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि पालिका के सीमा विस्तार में बाहरी 16 कालोनियों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। ताकि उन कालोनियों में भी पालिका विकास कार्य करा सके। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार के लिए वह लगातार प्रयासरत है।

इन कालोनियों को किया जाएगा शामिल

बड़ौत नगर पालिका के सीमा विस्तार में गांव शामिल करने की बजाय बाहरी कालोनियों को शामिल करने को तवज्जो दी गई है। इन कालोनियों में वृद्धाज्योति, न्यू सिटी, चरण सिंह विहार, चौधरी चरण सिंह विहार, शाहमल एंक्लेव, गोविंद विहार, सुमेर एंकलेव, बलवंत नगर, करण विहार, जयंत विहार, लक्ष्मीनगर आदि सहित 16 कालोनियों को शामिल किया गया है। इनके अलावा आने वाले समय में उस क्षेत्र में तमाम कालोनियां के विकसित होने की उम्मीद रहेगी। क्योंकि जो सीमा क्षेत्र लिया गया है उसमें काफी कालोनियों के कटने की तैयारियां चल रही है। आने वाले समय में वह कालोनी भी नगर पालिका के क्षेत्र में होंगी।

सीमा विस्तार से मिलेंगी सुविधाएं

बाहरी कालोनीवासियों विक्रांत, सत्यजीत, मुकेश, सुधीर आदि ने बताया कि बाहरी कालोनियों में अभी तक मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। सीमा विस्तार होने पर वह कालोनी पालिका क्षेत्र में आएंगी तो वहा पालिका विकास कार्य करा सकती है। उनकी कालोनियों में सुविधाएं दे सकती हैं। खम्बो पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगती है, पेयजल की समस्या रहती है, रास्ते जर्जर रहते हैं। पालिका से मांग की जाती है तो सीमा क्षेत्र से बाहर होने की बात कह दी जाती है। पालिका का क्षेत्र होगा तो संबंधित अधिकारी यहां विकास करा सकते हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिलती रहेंगी।

करीब 15 हजार वोट भी बढ़ेंगी

पालिका का सीमा विस्तार होने पर करीब 15 हजार वोटों का भी इजाफा होगा। देखा जाए तो इन कालोनीवासियों को सीमा विस्तार करके बड़ौत पालिका में पहले ही शामिल करना चाहिए था। क्योंकि वह नगर में रहते हुए भी वहां वोट नहीं डाल सकते। अब सीमा विस्तार होता है तो वह आने वाले निकाय चुनाव में वोट भी डाल सकेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img