Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

सावधान! रहिये नकली पुलिस वालों से

  • आरजी कालेज के सामने क्राइम ब्रांच का बताकर सोने के कंगन ठगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर में ठगों का जाल फैलता जा रहा है। पुलिस इनको दबोच तक नहीं पा रही है। कभी ठक ठक गिरोह लोगो को लूट रहा है तो कभी नकली पुलिस वाला बनकर लोगों को लूटा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सरेआम ठग वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और बेबस इंसान ठगी का शिकार होता जा रहा है।

शुक्रवार को आरजी गर्ल्स डिग्री कालेज के पास क्राइम ब्रांच के नकली सिपाही बन कर आए दो ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को लूटपाट का भय दिखाकर उनसे सोने के कंगन लेकर नकली सोने के कंगन पकड़ा कर फरार हो गया। कंगन की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित व्यक्ति ने लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

15 26

मोदीपुरम निवासी जगदीश अपनी पत्नी सरोज कुमारी के साथ वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित सीजीएचएस सेंटर जा रहे थे। तभी उनको दो युवक मिले और बोले कि वे लोग क्राइम ब्रांच मेरठ के सिपाही है और लूट आदि से लोगों को आगाह करते हैं। एक युवक महिला से बोला कि आपने जिस तरह से सोने के कंगन पहन रखे हैं वो सही नहीं है, क्योंकि अगर आपके साथ लूट होगी तो आप लोग हम लोगों को आकर परेशान करेंगे।

यह कह कर युवक ने महिला से कहा कि वो कंगन उतारकर दे। महिला ने कंगन उतारकर दिये तभी युवक ने कंगन को जेब में रखकर कागज में लिपटे दूसरे कंगन उनको दे दिये। कंगन देकर दोनों युवक फरार हो गए। जब महिला ने कागज खोलकर देखा तो उसमें नकली कंगन देखकर महिला के होश उड़ गए और उनके मुंह से चीख निकल गई। महिला और पति ने दोनों ठगों को काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में लालकुर्ती थाने में तहरीर दी गई है।

सर्राफ कारीगर से मोबाइल लूटा

मेरठ: सदर थाना क्षेत्र के पत्ता मोहल्ले में बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। बंगाली सर्राफ कारीगर अमीनुद्दीन काम से वापस लौट रहा था तो इसी बीच बाइक सवार लुटेरों ने वीवो का मोबाइल छीन लिया और आसानी से फरार हो गए। कारीगर ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक तेज भगाते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पर मोबाइल लूट की तहरीर दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img