Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दौड़ रहे रेत के ओवरलोड वाहन, सड़के क्षतिग्रस्त

  • अधिकतर ओवरलोड वाहनों पर नहीं नंबर प्लेट

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: क्षेत्र की सड़कों पर रेत के ओवरलोड वाहनों का संचालन सड़कों की हालत बदतर होती जा रही हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी हुई हैं। ऐसे में जिम्मेदारों की खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मानसून के दृष्टिगत 30 सितंबर तक यमुना खादर क्षेत्र में आवंटित वैध रेत खनन पट्टों पर खदान पर प्रतिबंध हैं। इससे पहले ही खनन ठेकेदारों की ओर से खुरगान रोड स्थित गांव मलकपुर से पहले रेत के स्टॉक लगाए गए हैं। जहां से परिवहन नियमों को ठेंगे पर रखकर ओवरलोडिंग वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा हैं। रेत के ओवरलोड वाहन क्षेत्र की सड़कों पर दिन रात सरपट दौड़ रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। रेत के ओवरलोड वाहनों से उड़ती रेत और धूल ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं।

वहीं सड़कों की हालत भी दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही हैं। सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं। जो हादसों का बड़ा कारण बन रहें हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रहीं है। इसके बावजूद भी परिवहन विभाग या फिर प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img