Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन किया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बाद में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को मिष्ठान खिलाकर उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट भी की।

42 6

कार्यभार संभालने के बाद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उल्लास देखते ही बन रहा है और ये स्वागत कार्यक्रम इस बात का सबूत है। मैं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं, मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता और सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण राज्य का ज़िम्मेदारी दी गई। यही कार्यकर्ता की असली ताकत है। मेरे लिए पल ऐतिहासिक कई कारण से हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ताकत यही है, यहां कोई बड़ा छोटा नहीं है। सभी ने योगदान दिया है। कोई विशेष योग्यता नहीं है, सिर्फ काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे जैसे व्यक्ति को सरकार में मंत्री बनाया और अब ये बड़ी जिम्मेदारी दी। लोगों ने पूछा की सरकार और संगठन में समन्वय करेंगे तो मैं कहता हूँ कि समन्वय कैसा। हमारी ही तो सरकार है। ये भाजपा की पांचवीं पीढ़ी है जो विचारधारा पर चल रही है।

40 6

इससे पूर्व नई दिल्ली से चलकर लखनऊ तक पहुंचने में रास्ते में पड़ने वाले गाजियाबाद, अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, कानपुर, स्टेशनों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने चारबाग से हजरतगंज तक विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। सायं लगभग 4 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उत्साह, उमंग से सरावोर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को ऐतिहासिक बनाते हुए पूरे शहर को भगवामय कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भूपेन्द्र सिंह को मंच से अपने आसन तक पहुंचाया। बाद में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को मिष्ठान खिलाकर उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img