Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रेलवे सुरक्षा बल रिज़र्व लाइन आलमबाग में तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन

  • उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल, रिज़र्व लाइन, आलमबाग लखनऊ में एक तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न श्रेणियों के बल सदस्यों ने भाग लिया। वक्ता के रूप में प्रभारी निरीक्षक, पैसेंजर सिक्योरिटी, बिन्यामिन सहर्ष आमंत्रित थे। उन्होंने स्टेशनों पर होने वाले अपराध जैसे चेन स्नैचिंग, मोबाइल व पर्स की चोरी, जहरखुरानी आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सीसीटीवी रूम अपराध नियंत्रण में किस प्रकार सहायक हो सकता है इस संबंध में उन्होंने कई दृष्टांत दिए और बताया कि अपराधी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी एक प्रभावशाली उपाय है। हमारे आरक्षी इसके माध्यम से सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी निभाते हैं। यात्री सुरक्षा तथा रेल व रेल परिसर की सुरक्षा हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि सामान की चोरी करने और जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाले ज़्यादातर सहयात्री ही होते हैं,रेलवे सुरक्षा बल यात्री सुरक्षा की अपनी ड्यूटी करने के साथ साथ यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखता है। बच्चों ,वृद्धों तथा दिव्यांग लोगों की सहायता करना भी बल का लक्ष्य होता है। अकेली यात्रा कर रही महिलाएं रेलवे सुरक्षा बल की वजह से अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसके लिए ऑपरेशन ‘मेरी सहेली’ की भी उन्होंने चर्चा की।

इसके अलावा ‘ऑपरेशन नार्कोस ‘ऑपरेशन उपलब्ध ‘ऑपरेशन समय पालना ‘ऑपरेशन जन जनजागरण आदि के विषय में भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। बैठक में राजभाषा विभाग के प्रतिनिधियों ने राजभाषा संबंधी नियमों के विषय में जानकारी दी तथा बताया कि इनका अनुपालन करना संवैधानिक बाध्यता है।

प्रभारी मुकेश कुमार निरीक्षक ने बताया की उनके यहाँ लगभग सभी कार्य हिंदी में होता है। कार्यालय आदेश आदि हिंदी में जारी किए जाते हैं तथा परिसर में लगे नाम बोर्ड, सूचना पट्ट आदि हिंदी अथवा हिंदी अंग्रेजी द्विभाषी रूप में हैं। एक हिंदी पुस्तकालय भी रिज़र्व लाइन में संचालित किया जाता है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे पुस्तकालय की सेवाओं का लाभ उठाएं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ तकनीकी संगोष्ठी का समापन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img