जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बुलाया गया। जहां उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई। सीबीआई के दफ्तर से बाहर निकलने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि सारे केस फर्जी हैं, ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए यह मामला बनाया गया। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
CBI issues a statement after quizzing Delhi Dy CM Manish Sisodia for 9 hrs in excise policy case; "CBI strongly refutes these allegations (of Delhi Dy CM Sisodia) & reiterates that his examination was carried out in a professional & legal manner. Probe to continue as per law." https://t.co/7Ex2N0lpWh
— ANI (@ANI) October 17, 2022
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, ‘मुझे सीबीआई कार्यालय के अंदर आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया था, नहीं तो मेरे खिलाफ ऐसे मामले दर्ज होते रहेंगे। मुझसे कहा गया था, ‘सत्येंद्र जैन के ऊपर कौन से सच्चे मामले हैं?… मैंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी को बीजेपी के लिए नहीं छोड़ूंगा।’ उधर, सीबीआई ने सिसोदिया के आरोपों का खंडन किया है।
जब से CBI ने @msisodia को हजारो करोड़ के शराब घोटाले में समन किया है तभी से सत्ता के नशे में चूर CM @ArvindKejriwal अपने भ्रष्टाचारी DyCM की तुलना भगत सिंह जी से कर शहीद ए आजम का अपमान कर रहे हैं।
किसी महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय है! pic.twitter.com/gvSAcOlBdX
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 17, 2022
उधर, सिसोदिया को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। दिनभर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना कर दी। इस तुलना को लेकर आम आदमी पार्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा।
महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय: आदेश गुप्ता
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को हजारों करोड़ के शराब घोटाले में समन किया है, तभी से सत्ता के नशे में चूर सीएम अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचारी डिप्टी सीएम की तुलना भगत सिंह से कर शहीद-ए-आजम का अपमान कर रहे हैं। किसी महान स्वतंत्रता सेनानी की एक शराब घोटाले के भ्रष्टाचारी से तुलना असहनीय है।
#WATCH | "I am hurt that a person who does not know the A, B, C of freedom struggle has taken the name of Bhagat Singh… comparing him with a corrupt person like (Dy CM Delhi) Manish Sisodia is shameful," says Former Dy CM of Punjab & Congress leader Sukhjinder Singh Randhawa pic.twitter.com/jEONQDyNUK
— ANI (@ANI) October 17, 2022
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भड़के
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘मुझे दुख है कि स्वतंत्रता संग्राम के ए, बी, सी को नहीं जानने वाले भगत सिंह की तुलना मनीष सिसोदिया जैसे भ्रष्ट व्यक्ति से कर रहे हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है।
सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना शर्मनाक: मिनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 23 साल की उम्र में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगत सिंह की तुलना जब मनीष सिसोदिया, जिन्होंने जनता को लूटा है उनसे की जा रही है तो ये शर्म की बात है। भगत सिंह सिद्धांत की तरफ थे न कि झूठ की तरफ थे।
23 साल की उम्र में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगत सिंह की तुलना जब मनीष सिसोदिया जिन्होंने जनता को लूटा है उनसे की जा रही है तो ये शर्म की बात है। भगत सिंह सिद्धांत की तरफ थे न कि झूठ की तरफ थे: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली pic.twitter.com/9j6SRyqSpI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार ने भी उठाया सवाल
वहीं, भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? वह इससे क्या राजनीतिक लाभ चाहते थे? आपकी जो भी लड़ाई है, उसे राजनीतिक रूप से लड़ें।
Why are criminals caught in corruption cases being compared with martyrs? What political mileage did he want from it? Whatever your fight, fight it politically: Harbhajan Singh Dhath, close relative of Bhagat Singh, responds to (Delhi CM) Kejriwal's statement pic.twitter.com/bb1gGs6OfV
— ANI (@ANI) October 17, 2022

