Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अब दून में बैठे असली की तलाश

  • फर्जीवाड़ा करने वाले फौजी की लोकेशन देहरादून में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अग्निवीर और सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला सेना का फर्जी मेजर अभिषेक शर्मा के अलावा देहरादून में दो असली फौजी की तलाश पुलिस कर रही है। एसएसपी का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम देहरादून भेजी जाएगी।

पकड़ा गया युवक अभिषेक शर्मा लोगों से खुद को आर्मी में मेजर बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर वसूली करता था। फर्जी मेजर अब करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। इसके खिलाफ थाना लालकुर्ती और जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज हैं। थाना लालकुर्ती और आर्मी इन्टेलीजेंसी द्वारा धोखाधडी के मामले में वांछित फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है।

डोगरा मन्दिर से पुलिस ने अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया था। अभिषेक शर्मा अपने को आर्मी का मेजर बताकर फर्जी आई कार्ड दिखाकर लोगों से आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। इस संबंध में थाना लालकुर्ती में पीड़ितों ने अभियोग पंजीकृत कराया था। जेल जाने से पहले अभिषेक शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके दो साथी सेना में कार्यरत हैं और देहरादून में रहते हैं।

08 14

इस सूचना पर लालकुर्ती पुलिस ने दबिश देने की तैयारी कर ली है और बहुत जल्द देहरादून से वांछित फौजी को पुलिस गिरफ्त में ले लेगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि नकली फौजी से पूछताछ के दौरान पता लगा था कि इस गोरखधंधे में देहरादून के दो फौजी भी शामिल है। इनकी तलाश में टीम भेजी जाएगी।

गैंगस्टर याकूब की पत्नी के पक्ष में उलेमा एकजुट

मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी समेत सात लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई और एक आरोपी के गिरफ्तार हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के पक्ष में उलेमाओं ने एसएसपी से मिलकर कहा कि 2019 से मीट फैक्ट्री प्रकरण में पत्नी का कोई रोल नहीं है और उस पर बेवजह गैंगस्टर लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।

उलेमाओं ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर कहा कि पूर्व में दर्ज मीट पैकिंग के मामले में भी संजीदा बेगम को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। एसएसपी ने इस मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी से मिलने वालों में युवा सेवा समिति अध्यक्ष सपा नेता बदर अली भी मौजूद थे। वहीं पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के साथी 25 हजार रुपये के इनामी मुजीब को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि याकूब कुरैशीके परिवार की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें दूसरे जिलों और राज्यों में दबिश देंगी। याकूब के परिवार से जुड़ी सभी संपत्तियों को चिह्नित करने का काम भी जारी है। इस मामले में याकूब, उनके बेटे इमरान व फिरोज और मुजीब सहित 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं।

हाजी याकूब के साथ उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर बृहस्पतिवार देर रात खरखौदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में याकूब के परिवार के साथ मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजान को आरोपी बनाया था।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि याकूब की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें बनाई गई हैं और दबिशें दी जा रही है। शहर से बाहर भी पूर्व मंत्री और उनके परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरे जिलों और राज्यों में दबिश के लिए अनुमति ली जा रही है।

एसएसपी ने सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

मेरठ: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने देर रात अधिकांश सीओ के कार्यक्षेत्र बदल दिये हैं। काफी लंबे समय से कोतवाली सर्किल में जमे अरविन्द चौरसिया को कोतवाली सर्किल से हटाकर सिविल लाइन सर्किल में भेज दिया गया है। अब कोतवाली सर्किल में अमित राय को भेजा गया है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह को हटाकर सीओ सदर देहात बना दिया है।

सीओ किठौर रहे अमित राय की जगह सीओ शुचिता सिंह को पहली बार पोस्टिंग दी गई है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही को सीओ महिला थाना और एएचटीयू बनाया गया है। सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया के खिलाफ शिकायतें एसएसपी को मिल रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img