Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

भारतीय किसान यूनियन का आज लखनऊ में डेरा

  • निजी वाहनों, बसों से भी रवाना हुए कार्यकर्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लखनऊ महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में भाकियू कार्यकर्ता सिटी स्टेशन पर पहुंचे। किसानों की भीड़ ने नौचंदी एक्सप्रेस टेÑन की करीब छह बोगी कब्जा ली। एसी कोच पर भी कब्जा कर लिया। इस तरह से भाकियू का ट्रेन पर पूरी तरह से कब्जा हो गया। मुजफ्फरनगर से ही भाकियू नेता और कार्यकर्ता ट्रेन में सवार होकर आये थे।

भाकियू यूथ के राष्टÑीय अध्यक्ष गौरव टिकैत इन किसानों की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्ण लखनऊ कूच करने की अपील की तथा कहा कि सरकार को किसानों की मांगों का स्मरण कराने के लिए जा रहे हैं। लखनऊ की महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

भाकियू यूथ के राष्टÑीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने बताया कि बड़ी तादाद में भाकियू कार्यकर्ता लखनऊ जाने के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रेन से तो जा ही रहे है, साथ ही किसान अपने-अपने वाहनों और बसों में सवार होकर पहुंच रहे हैं। 26 नवंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से वादा खिलाफी कर रही है। महापंचायत के माध्यम से सरकार की वादा खिलाफी को याद दिलाया जाएगा। गन्ना भुगतान, बिजली की बढ़ी दरे, किसानों के हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज को बुलंद करने का काम किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा भिजवाया, विधानसभा में नहीं पहुँचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज...

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...
spot_imgspot_img