Friday, July 3, 2026
- Advertisement -

दूरदर्शी सोच व संकल्पशक्ति का परिणाम है मोक्षायतन: कोविंंद

  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण

    जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैं तीन साल से यहां के लब्धप्रतिष्ठित मोक्षायतन योग संस्थान में आना चाहता था लेकिन कोरोना की विभीषिका से कार्यक्रम स्थगित होता रहा, आखिरकार आज मैं आपके बीच हूं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ, सोमवार को पहले पहर जनमंच सभागार में प्रबु्द्धजनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मात्र 21वर्ष की उम्र में एक अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान बनाने का सपना पूरा कर देना महान शिक्षा विद् पंडित विश्वंभर सिंह की दूरदर्शी सोच और संकल्पशक्ति का परिणाम है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि पंडित जी की गुरु परंपरा को उनके पुत्र योग गुरु स्वामी भारत भूषण और आगे की दो पीढ़ियों ने विश्व पटल तक पहुंचाया। उन्होंने दक्षिणी अमेरिकी देश सूरीनाम की घटना को दोहराया, जब विश्व इतिहास में पहली बार दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एकसाथ योगाभयास किया। वह भी गुरु भारत भूषण जी की योग कक्षा में।

कोविंद ने कहा कि-बेरी बाग में पंडित विश्वंभर सिंह जी के आवास की ओर जाने वाले मार्ग का नाम उन्हीं के नाम पर रखना श्रेयस्कर है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति महान है। इसका संरक्षण, संवर्धन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। योग को उन्होंने भारत वर्ष की अनमोल थाती बताया। इस मौके पर पंडित विशंभर सिंह मार्ग का पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद व उनकी धर्मपत्नी सविता कोविन्द ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में योग गुरु ने सभी से अपने हर दिन की शुरुआत सुबह खड़े होते ही 52 सेकंड के राष्ट्रगान से करने और देशभक्ति की जिम्मेदारी को ताजा बनाए रखने के लिए फोन वार्ता की शुरुआत वंदे मातरम और बातचीत का समापन जय हिंद से करने का संकल्प दिलाया। योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने अपने खास अंदाज में कहा कि यद्यपि योग मार्ग में ईर्ष्या के लिए कोई स्थान नहीं है फिर भी रामनाथ कोविंद जी के सौभाग्य से मुझे थोड़ी ईर्ष्या हो रही है कि मेरे पूज्य पिता पंडित विश्वंभर सिंह जिस जलगोविंद मठ के पीठाधीश्वर हुआ करते थे, हमने तो सिर्फ उसका नाम ही सुना था लेकिन महामहिम के रूप में रामनाथ कोविंद ने उस मठ के दर्शन भी किए हैं।

कहा कि महापौर संजीव वालिया के नेतृत्व में सहारनपुर नगर निगम ने, मार्ग का नामकरण व नगर का सबसे विशाल भव्य पंडित विश्वंभर सिंह द्वार का निर्माण करके, सभी को वैसा बनने की प्रेरणा का ज्योति स्तंभ  खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर संसदीय कार्य व उद्योग मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व राजनयिक आचार्या प्रतिष्ठा, सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नकूड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में पंचायत सचिवों की होगी बंपर भर्ती, 13,116 नए पदों के सृजन को मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों...

Weather Update: राजधानी में मानसून की दस्तक, कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार...
spot_imgspot_img