जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: गुरुवार को अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार पाठक, तथा क्षेत्रीय एसडीओ दीपक कुमार ने बकायेदारों पर कार्रवाई करने के चलते नांगल और तिसोतरा के 40 हजार से ऊपर के बकायेदारों के मीटर उखड़वाए और बिजली के कनेक्शन काट दिये तथा जेई और लाइनमैन सहित बिजली कर्मियों को सभी बकायेदारों की सूची पर वसूली के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद के अनुसार सर्वप्रथम सभी बकायेदारों से बकाया जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जो व्यक्ति बार बार कहने पर भी बकाया जमा न कर अपने बकाए में बढ़ोतरी कर रहा है, उसके लिए विभाग कार्रवाई करने के लिए मजबूर है।

