Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन कराएगी उर्दू प्रतियोगिता

  • यूडीओ की मासिक बैठक में लिया गया निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: उर्दू डेवलपमेन्ट ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारिणी की मासिक बैठक ग्राम नगला राई में ज़िला उपाध्यक्ष मौलाना मूसा क़ासमी के आवास पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष कलीम त्यागी ने जबकि संचालन सचिव शमीम कस्सार ने किया।

बैठक में गत कार्यवाही की रिपोर्ट सचिव ने पेश की और आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष की ग़ैर मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ने पेश किया। इस अवसर पर कलीम त्यागी ने कहा कि उर्दू डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन उर्दू भाषा के विकास के हमेशा काम करती रही है। यही वजह है कि पिछले 25 वर्षों से 9 नवम्बर को उर्दू दिवस निरन्तर मनाया जा रहा है और उर्दू से जुड़ी हस्तियों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।

जिससे बच्चों के अंदर उर्दू सीखने का रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार बच्चों की उर्दू सुलेख व प्रतियोगिता कराई जानी चाहिए,इससे बच्चों के अंदर पढ़ने का रुझान बढ़ेगा। मौलाना मूसा क़ासमी ने कहा कि बच्चों के लिए एक ऐसी किताब प्रिंट कराई जाए जिसमें उर्दू ज़बान का इतिहास, उर्दू साहित्य, उर्दू शायरी और इससे जुड़ी तमाम जानकारी आसान शब्दों में हो। इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई और जल्द ही एक पत्रिका छापने का एलान किया गया।मौलाना ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर मास्टर रईसुद्दीन राना, कलीम त्यागी, मास्टर शहज़ाद अली, मास्टर नदीम मलिक, शहज़ाद त्यागी, शमीम कस्सार, मौलाना अहसान क़ासमी, मौलाना नदीम, हुजैफा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img