Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

एसपी ने थाने का निरीक्षण कर नगर में किया फ्लैग मार्च

  • त्यौहारों को लेकर दिए सीओ व कोतवाल को दिए आवश्यक निर्देश
  • कोविड 19 के चलते मोहर्रम व ताजिए नहीं निकाले जाएंगे: एसपी

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: एसपी बिजनौर डा. धर्मवीर सिंह ने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया और त्यौहारों को देखते हुए सीओ व कोतवाल को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने नगर नजीबाबाद का थाने से रेलवे स्टेशन तक फ्लैग मार्च किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड 19 के चलते किसी भी प्रकार के ताजिए व मोहर्रम नहीं निकाले जाएगे।

मंगलवार को शाम 6 बजे एसपी बिजनौर डा.धर्मवीर सिंह नजीबाबाद थाने पहुंचे और उन्होंने नजीबाबाद थाने मे सीएनएस कक्ष, कोतवाल कक्ष , हैड मौहर्रिर रूम के अलावा थाने मे बनी बैरक आदि का निरीक्षण किया। इस के अलावा उन्होंने कोतवाल से आने वाले त्यौहारो पर चर्चा की। वहीं मोहर्रम व ताजिए निकाले जाने के संबंध में भी जानकारी ली।

एसपी ने इस के बाद नगर का फ्लैगमार्च किया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने सीओ नजीबाबाद प्रवीण सिंह और कोतवाल संजय कुमार शर्मा से मुख्य बाजारों आदि के बारे में जानकारियां ली। उन्होंने थाना नजीबाबाद से चौक बाजार , बाजार कल्लूगंज, जगन्नाथ चौक, कृष्णा टाकीज चौराहा रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।

उन्होने मार्ग मे लोगों को कोरोना महामारी से बचाव व आरोग्य सेतु एप को डाउन लोड करने के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया। स्टेशन परिसर में पुलिस ने यात्रियों के सामान की जांच की।

इस दौरान सराय चौकी प्रभारी एसआई जुगेन्द्र सिंह तेवतिया, जाब्तागंज चौकी प्रभारी एसआई कुमरेश त्यागी, आदर्श नगर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह मलिक, उपनिरीक्षक अमित कुमार समेत कई दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.