Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

रैपिड प्रशासन बैकफुट पर, बंद नहीं होगी दिल्ली रोड

  • एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने जनहित में लिया फैसला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली रोड को छह माह के लिए बंद करने का फैसला एनसीआरटीसी अधिकारियों ने वापस ले लिया है। इसकी जानकारी खुद एनसीआरटीसी अधिकारियों ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि जनहित में यह फैसला किया गया है। एनसीआरटीसी अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि अब आवागमन के लिए पांच मीटर का रास्ता भी दिया जाएगा।

रैपिड रेल निर्माण कार्य के मद्देनजर दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड से फुटबॉल चौक तक यातायात को छह माह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रैपिड प्रशासन ने जिला प्रशासन के समक्ष रखा था, जिस पर व्यापारी उबल पड़े थे। एनसीआरटीसी के इस प्रस्ताव पर दिल्ली रोड के व्यापारी पिछले तीन दिन से लगातार उग्र आंदोलन भी कर रहे थे। सोमवार को व्यापारियों ने रैपिड प्रशासन के प्रस्ताव के खिलाफ अधिकारियों का पुतला भी फूंका।

पिछले तीन दिन से लगातार आंदोलन कर रहे दिल्ली रोड के व्यापारियों की सुध सोमवार को रैपिड प्रशासन ने ली। अपने खिलाफ माहौल बनते देख एनसीआरटीसी अधिकारी हरकत में आए और बैठक कर इस पूरे मामले की समीक्षा की। बैठक के बाद एनसीआरटीसी अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में। रखते हुए रैपिड प्रशासन ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है।

एनसीआरटीसी के प्रेस प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि अब दिल्ली रोड बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड पर काम भी होगा और ट्रैफिक भी सुचारू रूप से जारी रहेगा। रैपिड प्रशासन के अनुसार यह फैसला व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखते हुए किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली रोड के व्यापारियों ने आज एसपी ट्रैफिक के दफ्तर पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर रखी थी।

20 13

एनसीआरटीसी के प्रस्ताव वापस लेने के बाद व्यापारियों में खुशी का माहौल है। इसे व्यापारियों ने अपनी जीत बताया है। प्रशासन का यह भी मानना है कि रोड बंद किए बिना काम करना बेहद मुश्किल होगा, लेकिन इसके बावजूद वह यह मुश्किल उठाने को तैयार हैं। एनसीआरटीसी के इस फैसले के बाद अब रैपिड रेल प्रोजेक्ट का कार्य भी चलेगा और मार्ग भी बंद नहीं होगा।

व्यापारियों की समस्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने यह फैसला लिया है कि दिल्ली रोड पर अब आवागमन को बंद नहीं किया जाएगा। दिल्ली रोड पूर्व की भांति चलती रहेगी। इसके अलावा रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत होने वाला काम भी तय समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। -पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी।

दिल्ली रोड के व्यापारियों ने रैपिड रेल प्रशासन का पुतला फूंका

सोमवार को व्यापारियों ने दिल्ली रोड पर रैपिड रेल परियोजना निर्माण कार्य से होने वाले नुकसान के विरोध में संबंधित विभाग का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। व्यापारियों ने मुआवजे की मांग भी जिला प्रशासन और परियोजना अधिकारियों के समक्ष रखी। सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली रोड के व्यापारी एकत्र हुए। जिनके बीच उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली रोड से निर्माण हो रहा रैपिड रेल परियोजना के कारण 90 प्रतिशत से अधिक दुकानें बंदी के कगार पर हैं।

पीड़ित व्यापारी अपनी मांगों के लिए रेल प्रशासन और मेरठ प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं, परंतु पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। व्यापारियों ने अपनी मांगों को सरकार शासन प्रशासन रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक दिन पहले बाजार बंद रखकर दो घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था। सोमवार सुबह 10 बजे फुटबॉल चौक पर रेल परियोजना अधिकारियों व मेरठ प्रशासन के स्तर से व्यापारियों की सुनवाई न होने के विरोध में व्यापारी एकत्र हुए।

जिन्होंने रैपिड रेल बनाने की प्रक्रिया में हो रहे व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में डेढ़ साल से बंद कारोबार से नुकसान की भरपाई और मुआवजे की मांग को लेकर फुटबॉल चौक पर पुतला दहन किया। पुतला दहन की अगुवाई उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर व्यापारियों की और से जो मांगें प्रमुख रूप से उठाई गर्इं,

उनमें दिल्ली रोड बंद न किए जाने, अधिग्रहण होने वाली दुकानें का मुआवजा जमीन बिल्डिंग फर्नीचर पिक्चर आदि का तय कर कर अधिग्रहण से पूर्व सर्किल रेट का पांच गुना दिए जाने, विस्थापित होने वाले दुकानदारों को किरायेदार या मकान मालिक होने की स्थिति में अन्य क्षेत्र में व्यापार चालू करने के लिए एक करोड़ रुपये विस्थापन का मुआवजा दिया जाने की मांग शामिल रहीं।

इसके अलावा व्यापारियों को बिजली के बिल, जीएसटी बैंक का ब्याज, लेबर की तनख्वाह, दुकानों का किराया, हाउस टैक्स, घर का खर्चा, बच्चों की पढ़ाई आदि का मुआवजा रैपिड रेल परियोजना चालू होने की तिथि से समाप्त होने की तिथि तक एक लाख प्रतिमाह दिए जाने की मांग भी रखी गई।

आज एसपी ट्रैफिक से मिलेंगे व्यापारी

दिल्ली रोड ईरामाल के सामने मस्जिद के बराबर में एकत्र होकर दिल्ली रोड के व्यापारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव से मिलेंगे। जिनको दिल्ली रोड पर रैपिड रेल से आ रही कठिनाइयों के संबंध में सुबह 10 बजे एक ज्ञापन दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img