Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी आई गिरावट..

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शुक्रवार को सोने ने अपनी चमक फीकी दिखाई है। बताया जा रहा है कि, सोने के भाव 61 हजार से नीचे जा गिरे हैं वहीं चांदी 73 हजार रुपये के करीब हैं।

37 2

दरअसल, आज सोने और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले हैं। बता दें कि, पिछले दो दिन में ही चांदी के वायदा 3000 रुपये किलो गिर चुके हैं। सोने के वायदा भाव में भी करीब 500 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

38 1

जानकारी के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 97 रुपये की गिरावट के साथ खुला 60,790 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,808 रुपये का दिन का ऊपरी स्तर और 60,750 रुपये का निचला स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव में सुस्ती

39 2

बता दें कि, आज चांदी भाव में भी सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की गिरावट के साथ 73,675 रुपये के भाव पर खुला।

इस समय इसने 73,675 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,045 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। दो दिनों में ही चांदी के वायदा 3000 रुपये किलो गिर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img